HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : विहिप ने फूंका BJP विधायक महेश जीना का पुतला, कहा...

अल्मोड़ा : विहिप ने फूंका BJP विधायक महेश जीना का पुतला, कहा माफी मांगें

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। सल्ट के भाजपा विधायक महेश जीना एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनका विश्व हिन्दू परिषद से विवाद हुआ है। विहिप ने सल्ट के विधायक महेश जीना पर कार्यकर्ताओं के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए शिखर चौराहे में उनका पुतला दहन किया। साथ ही विधायक से जिला व प्रांत पदाधिकारियों से माफी मांगने की मांग की।

ADVERTISEMENTSAd

शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता यहां नगर के शिखर तिराहे पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर सल्ट विधायक महेश जीना का पुतला फूंका। विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विधायक जीना ने विहिप पदाधिकारियों के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उनके साथ गाली गलौच की और अपने पद का दुरूपयोग करते हुए संगठन के कार्यों में व्यवधान पैदा करने का प्रयास किया।

वक्ताओं ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना काफी शर्मनाक हैं। विहिप कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर विधायक महेश जीना ने अपने बयान पर जिला व प्रांत पदाधिकारियों से क्षमा नहीं मांगी तो विहिप पूरे प्रदेश में विधायक के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रांत सह सेवा प्रमुख मंगल सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र लोहनी, विजय सिंह सिराड़ी, भूपाल मेहता, गोविंद कनवाल, रवि जोशी, विकास पोखरिया, सागर, शिवम आदि मौजूद रहे।

अल्मोड़ा : सेना भर्ती में असफल होने पर युवक ने दी जान

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments