सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था द्वारा सीमा में तैनात सेना के वीर जवानों के लिए रक्षाबंधन पर्व हेतु तीन हजार राखियां भेजी गईं।
ADVERTISEMENTS
यह राखियां कैप्टन अमरिंदर सिंह, सूबेदार रमेश कुमार सिंह व सूबेदार मेजर मदन सिंह को संयुक्त रूप से सौंपी गई। इन्होंने महिलाओं को आस्वस्थ किया कि वे राखियां समय पर सीमा पर पहुंचवा देंगे।
संस्था की महिलाओं ने कहा राखी का त्यौहार याद दिलाता है कि वहां दूर सरहद पर कोई है, जो हर लम्हा खड़े रहकर हमारे देश, परिवार और हमारी रक्षा कर रहा है। आज वे उन सभी भारतीय सेना के जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए राखियां भेज रहे हैं।
यह राखियां अध्यक्ष रीता दुर्गा पाल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, सचिव पुष्पा सती, प्रचार— प्रसार मंत्री ममता चौहान एवं अदिति अग्रवाल पांडे द्वारा दी गई।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।