HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अब शहर में भाड़े और मजदूरी के लिए नहीं करनी पड़ेगी...

अल्मोड़ा: अब शहर में भाड़े और मजदूरी के लिए नहीं करनी पड़ेगी माथापच्ची, पालिका ने तय किए रेट, मजदूरों का पालिका में होगा पंजीकरण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अब शहर में मजदूरों, राजमिस्त्रयों व पेंटर—कारपेंटरों से दिहाड़ी मजदूरी या ढुलान के रेट के संबंध में माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी और न ही मजदूर मनमाना भाड़ा ले सकेंगे। आखिरकार जनदबाव के चलते नगर पालिका ने आम राय से रेट निर्धारित कर दिए हैं।
गौरतलब है मजदूरों द्वारा भाड़ा और मजदूरी मनमाने रेटों पर लिया जा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। इसीलिए नगरपालिका पर लगातार जन संगठनों का दबाव बन रहा था कि शहर में मजदूरी व भाड़ा निर्धारित किया जाय। इसी क्रम में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने इस पर संज्ञान लिया और विभिन्न संगठनों की बैठक आहूत कर मुद्दे पर मंथन किया। सर्वसम्मति से रेट तय कर लिये गए। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया कि जिन भवनों में राज मिस्त्री या मजदूर रहते हैं, उन भवन स्वामियों को मजदूरों व मिस्त्रियों का नगरपालिका में पंजीकरण कराना होगा। बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी समेत कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, भाजपा के नगर अध्यक्ष कैलाश चंद्र गुरूरानी, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह, सभासद सौरभ वर्मा, जगमोहन सिंह बिष्ट, सचिन आर्या, दीप्ति सोनकर, दीपा साह, अमित साह, हेम चंद्र तिवारी, मनोज जोशी, नामित सदस्य दीपक वर्मा, रोबिन मनोज वर्मा, गजेंद्र सिंह फर्तियाल, संजय कुमार कांडपाल, लाल सिंह जलाल, अंबीराम आर्य, रमेश नेगी, आनंदी वर्मा, पूरन चंद्र तिवारी, चंद्रमणि भटृ, आइसी जोशी, गोपाल सिंह चौहान, अमन नज्जौन, मुकेश भंडारी, मुकेश भंडारी, रवींद्र किशोर मेहरा, पुष्कर सिंह बिष्ट आदि विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए।
ये हैं तय मजदूरी और ढुलान रेट
मजदूर की प्रतिदिन मजदूरी— 500 रुपये।
राजमिस्त्री की प्रतिदिन मजदूरी— 700 रुपये।
पेंटर की प्रतिदिन मजदूरी— 600 रुपये।
कारपेंटर की प्रतिदिन मजदूरी— 700 रुपये।
वैल्डर की प्रतिदिन मजदूरी— 700 रुपये।
प्रति गैस सिलेंडर की 50 मीटर तक भाड़ा— 40 रुपये।
प्रति गैस सिलेंडर की 100 मीटर तक भाड़ा— 50 रुपये
प्रति गैस सिलेंडर की 500 मीटर तक भाड़ा— 100 रुपये।
स्टेशन से 100 मीटर तक प्रति कुंतल भाड़ा— 50 रुपये।
स्टेशन से 200 मीटर तक प्रति कुंतल भाड़ा— 80 रुपये।
स्टेशन से 500 मीटर तक प्रति कुंतल भाड़ा— 100 रुपये।
बड़ी गाड़ी से सीधे मार्ग में 50 मीटर ढुलाई भाड़ा— 3000 रुपये।
बड़ी गाड़ी से सीधे मार्ग में 100 मीटर ढुलाई भाड़ा— 4200 रुपये।
बड़ी गाड़ी से सीधे मार्ग में 500 मीटर ढुलाई भाड़ा— 6500 रुपये।
छोटी गाड़ी से सीधे मार्ग में 50 मीटर ढुलाई भाड़ा— 2000 रुपये।
छोटी गाड़ी से सीधे मार्ग में 100 मीटर ढुलाई भाड़ा— 3500 रुपये।
छोटी गाड़ी से सीधे मार्ग में 500 मीटर ढुलाई भाड़ा— 4800 रुपये।
बड़ी गाड़ी से चढ़ाई मार्ग में 50 मीटर ढुलाई भाड़ा— 3500 रुपये।
बड़ी गाड़ी से चढ़ाई मार्ग में 100 मीटर ढुलाई भाड़ा— 5000 रुपये।
बड़ी गाड़ी से चढ़ाई मार्ग में 500 मीटर ढुलाई भाड़ा— 8000 रुपये।
छोटी गाड़ी से चढ़ाई मार्ग में 50 मीटर में ढुलाई भाड़ा— 2500 रुपये।
छोटी गाड़ी से चढ़ाई मार्ग में 100 मीटर में ढुलाई भाड़ा— 3500 रुपये।
छोटी गाड़ी से चढ़ाई मार्ग में 500 मीटर में ढुलाई भाड़ा— 5500 रुपये।
—————————————————

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

News Hub