HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: शिक्षकों की भाषा दक्षता का बच्चों को सीधा लाभ- रावल

अल्मोड़ा: शिक्षकों की भाषा दक्षता का बच्चों को सीधा लाभ- रावल

✍️ विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा अल्मोड़ा में अंग्रेजी संभाषण कार्यशाला

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने कहा है कि यदि शिक्षक भाषा दक्षता एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाएं, तो इसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। रावल बुधवार को कालेज में आयोजित दो दिनी अंग्रेजी संभाषण कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।

विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा में दो दिवसीय अंग्रेजी सम्भाषण (English Communication) कार्यशाला शुरू हो गई है। जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल व बालिका विद्यामंदिर जीवनधाम की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर शिवाजीनगर के प्रधानाचार्य गिरिजा किशोर पाठक, सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम की प्रधानाचार्या पूनम जोशी, सरस्वती शिशु मंदिर नृसिंगबाड़ी की प्रधानाचार्या प्रीति बहुगुणा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहन रावल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से शिक्षकों में भाषा दक्षता, आत्मविश्वास और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने की क्षमता में वृद्धि होती है, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। उन्होंने इस पहल के लिए विद्यालय प्रबंध समिति एवं शिक्षकों की सराहना की।

कार्यशाला में विद्या भारती से सम्बद्ध नगर के विभिन्न विद्यालयों के करीब सौ शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। जिन्हें विशेषज्ञ प्रशिक्षकों से अंग्रेज़ी भाषा में संवाद की दक्षता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन गिरिजा शंकर जोशी, गुरुदेव जोशी, सुरेन्द्र कार्की एवं अरुण सुप्याल ने संयुक्त रूप से किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments