HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : घर-घर जाकर पूर्ण करना होगा टीबी खोज अभियान

अल्मोड़ा : घर-घर जाकर पूर्ण करना होगा टीबी खोज अभियान

ADVERTISEMENTS

टीबी उन्मूलन पर ​वृहद कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। विश्व क्षय रोग दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरसी पंत एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ प्रॉशु डेनियल के आदेशानुसार विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च के क्रम में उप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/टीबी यूनिट धौलादेवी के सभागार में टीबी उन्मूलन के लिए एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जिसमें उप जिला चिकित्सालय धौलादेवी के अंतर्गत कार्यरत समस्त चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ टीबी यूनिट में पंजिकृत टीबी के रोगियों को भी सम्मलित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षयता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी धौलादेवी डॉ० बीबी जोशी द्वारा की गयी। उनके द्वारा टीबी उन्मूलन हेतु जन भागीदारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारु डॉ० बीबी जोशी द्वार बताया गया कि वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त एवं वर्ष 2024 तक उत्तराखंड को टीबी मुक्त बनाने हेतु सभी कर्मचारियों द्वारा दृढ़ संकल्प लिया जाये। जिसके अंतर्गत उपचार प्राप्त कर रहे टीबी मरीजों को निक्षय मित्र बनकर गोद लिया जाये तथा उनके उपचार की देख-रेख एवं पोषण भोजन उपलब्ध कराने के लिए स्वैच्छिक जिम्मेदारी ली जाये।

डा चंद्रशेखर बोरा द्वारा बताया गया कि लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु हमें पुनः सक्रिय टीबी खोज अभियान (ACF) घर-घर जाकर पूर्ण करना होगा जिससे हमारे क्षेत्र में कोई भी टीबी का संक्रमण भविष्य में न रहे। कहा कि टीबी का मरीज अपनी बीमारी को छिपाता है। जिस हेतु हमें प्रत्येक घर में जाकर टीबी के मरीजों को खोजना होगा एवं इलाज हेतु प्ररित करना होगा।

कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम “YES WE CAN END T.B.” को सार्थक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में टीबी के पंजिकृत रोगियों द्वारा अपने-अपने विचार रखें गये। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सभी कर्मचारीयों द्वारा भारत को टीबी मुक्त बनाने हेतु अपने विचार एवं सुझाव प्रदान किये गये।

कार्यक्रम में डा० बीवी जोशी, डॉ चंद्रशेखर बोरा, वरिष्ठ टीबी सुबरवाइजर धीरज गुणवंत, बीपीएम साजिद अली, समस्त हॉस्पिटल कर्मचारी शामिल रहे। चिकित्सालय धौलादेवी के अंतर्गत कार्यरत समस्त कर्मचारी, नर्सिंग अधिकारी, आशा एवं टीबी के मरीज उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments