➤ पीएम श्री राइंका हवालबाग में शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम, पत्रिका का विमोचन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की पत्रिका ‘स्मृति’ का आज शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम के साथ ही विमोचन हो गया है। कार्यक्रम में आठ विद्याथियों को धन सिंह बिष्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप प्रदान की गई।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सुन्दर सिंह दरियाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित इंदौर के वरिष्ठ करियर काउंसलर जसवंत सिंह बिष्ट और प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने संयुक्त रूप से पत्रिका ‘स्मृति’ का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुन्दर सिंह दरियाल ने विद्यालय की प्रोत्साहित करने की पहल की प्रसंशा की। करियर काउंसलर जसवंत सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक जीवन कौशलों के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने बताया कि परिश्रम एवं अनुशासन से ही विद्यार्थी जीवन में बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ही प्रतिभाओं की पहचान करना एवं उनको प्रोत्साहित करना है। शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यालय की प्रगति आख्या अतिथियों के सम्मुख रखी।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि जसवंत सिंह बिष्ट द्वारा धन सिंह बिष्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष तीन ऑलराउंडर विद्यार्थियों को 1100-1100 रूपये और पांच अन्य विद्यार्थियों को 500-500 रूपये की धनराशि एवं ट्रॉफी प्रदान की जाती है। इस बार 1100-1100 रूपये की स्कॉलरशिप के लिए तरुण कनवाल, खुशी बिष्ट, रोहित प्रसाद और 500-500 रूपये की स्कॉलरशिप के लिए साक्षी बिष्ट, प्राची भट्ट, आकांक्षा आर्या, गीता मेहता व हिमांशी जोशी का चयन किया गया। जिन्हें यह छात्रवृत्ति एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे एवं डॉ. निर्मल कुमार पंत द्वारा संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष रविंद्र सिंह मुस्यूनी, पीटीए अध्यक्ष गंगा देवी, मधन सिंह, टीडी भट्ट, डॉ. प्रदीप सलाल, धन सिंह धौनी, प्रमोद कुमार पांडे, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, नवीन वर्मा, हिमांती टम्टा, भगवत सिंह बगडवाल, योगिता तिवारी, राकेश कुमार, तृप्ति बोरा, रेखा आर्या आदि उपस्थित थे।



