HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : जिला अस्पताल के शौचालय में भ्रूण मिलने से...

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : जिला अस्पताल के शौचालय में भ्रूण मिलने से हड़कंप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यहां अल्मोड़ा के जिला अस्पताल के शौचालय में आज सुबह भ्रूण पाये जाने से हड़कंप मच गया है। यह भ्रूण आज सुबह यहां कार्यरत सफाई कर्मी को तब मिला जब वह नित्य की तरफ साफ—सफाई के लिए शौचालय में गया।

यह भ्रूण करीब 08 माह का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस को सूचना कर दी गई है और ​शौचालय में ताला लगा दिया गया है। जिला अस्पताल परिसर में भ्रूण मिलना कई संदेहों को जन्म ​दे रहा है। पूरा मामला पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। चर्चा है कि गत दिवस रविवार को यह शौचालय बंद रहता है, जबकि शनिवार को दो बजे तक का अस्पताल रहता है। अतएव सम्भावन है कि किसी ने यह भ्रूण किसी ने शनिवार को शौचालय में फेंका होगा। जिस शौचालय में भ्रूण मिला है वह जनरल ओपीडी का सार्वजनिक शौचालय है। वहां कोई भी जा सकता है, जबकि वार्ड के शौचालयों का प्रयोग भर्ती मरीज व उनके केयर टेकर ही अधिकांशत: करते हैं। इधर संबंधित सफाई कर्मी का यही कहना है कि वह जैसे ही भीतर दाखिल हुआ उसे वहां बहुत बुरी गंध महसूस हुई, फिर जांच करने पर भ्रूण दिखाई दिया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments