फिट इंडिया मिशन : क्षेत्रक मुख्यालय SSB Almora में साइकिल अभियान
CNE Reporter Almora/क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, अल्मोड़ा में उप-महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा सुधांशु नौटियाल के नेतृत्व में विजय दिवस के उपलक्ष्य में “फिट इंडिया मिशन” तथा “खेलो इंडिया अभियान” के तहत क्षेत्रक मुख्यालय SSB Almora में साइकिल अभियान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उप-महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने कहा कि साइकिलिंग एक बहुत अच्छा व्यायाम है और पहाड़ो में साइकिलिंग का एक अलग ही महत्व है। इस साइकिल अभियान के तहत अधिकारियों एवं जवानों के द्वारा क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा से विवेकानन्द कार्नर, अल्मोड़ा तक साइकिल चलाकर समाज फिटनेस के प्रति जागरुक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल,अल्मोड़ा के सुधांशु नौटियाल उप-महानिरीक्षक सहित, वीरेंद्र सिंह चौधरी (उप-कमांडेंट/समान्य), रविनन्द झा (उप-कमांडेंट/संचार), विपिन कुमार कटारा (उप-कमांडेंट/समान्य), राजकुमार (सहायाक कमांडेंट), अधीनस्थ अधिकारीगण तथा जवान उपस्थित रहे।


