HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी प्रमोद साह पंचतत्व में विलीन

अल्मोड़ा : प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी प्रमोद साह पंचतत्व में विलीन

ADVERTISEMENTS

लंबी बीमारी के चलते निधन, विश्वनाथ घाट में हुआ अंतिम संस्कार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी प्रमोद साह (प्रकाश मेडीकल स्टोर) का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। आज अत्यंत गमगीन माहौल में विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रमोद साह का गत दिवस 13 जून 2025 को बेस अस्पताल में हो गया है। काफी लंबे वक्त से अस्वस्थता के चलते शाम 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने पेशे के प्रति हमेशा गंभीर रहने वाले प्रमोद साह अपने पीछे भरा—पूरा परिवार छोड़ गए हैं। विश्वनाथ घाट में आज उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया।

केमिस्ट एसोसिएशन ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देकर विश्वनाथ घाट में 2 मिनट मौन रख कर मृतात्मा को श्रद्धांजलि दी। शोक सभा मे बीएस मनकोटी, आशीष वर्मा, राघव पंत, गिरीश उप्रेती, कस्तूरी लाल, रोहित वर्मा, गगन जोशी, जितेंद्र वर्मा, जगदीश पंत, विनोद गरिया, हेम नारियाल, राजू नयाल सहित यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments