HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : तहसील वापसी के मुद्दे पर भड़का जन आक्रोश, धरना-प्रदर्शन

अल्मोड़ा : तहसील वापसी के मुद्दे पर भड़का जन आक्रोश, धरना-प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

✒️ शासन-प्रशासन के फैसले को बताया अलोकतांत्रिक

तहसील की मल्ला महल में वापसी को लेकर आज नगर व्यापार मंडल के आह्वान पर आयोजित धरने-प्रदर्शन में तमाम संगठनों ने भागीदारी कर एकता का परिचय दिया। इस दौरान न केवल जमकर नारेबाजी हुई, बल्कि सीधे तौर पर शासन-प्रशासन के निर्णय को अलोकतांत्रिक व अफसरशाही का नमूना बताया गया।

तहसील को पुनः नगर में स्थापित करने के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चौघानपाटा में नगर व्यापार मंडल के आह्वान पर तमाम संगठन एकत्रित हुए। जिनमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के अलावा राजनैतिक, स्कूल संगठन, वरिष्ठ नागरिक, महिला संगठन, डे केयर पेंशनर्स, पूर्व सैनिक, पूर्व पैरामिलिट्री, एडवोकेट, प्रधान संगठन, पालिका सभासद आदि शामिल रहे।

धरने के दौरान हुई सभा में सभी वक्ताओं ने मल्ला महल में तहसील को पुनः स्थापित करने की मांग को दोहराया। साथ ही प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वक्ताओं ने कहा कि आम जनता की मांग की अनदेखी कर गैर लोकतांत्रिक तथा अफसरशाही का उदाहरण पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि लगातार मांग उठने के बावजूद प्रशासन झूठे आश्वाशन और कोरे वादों के अलावा कुछ नही कर रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि तमाम प्रकार के हस्ताक्षर अभियान, धरना-प्रदर्शन, मशाल जुलूस, ज्ञापनों, समर्थन पत्रों के माध्यमों से प्रशासन को लगातार आम जनमानस की भावनाओं से अवगत कराया गया है। इसके बावजूद जनता की मांग की अनदेखी की जा रही है।

सभा में सूबेदार आनंद सिंह बोरा ने कहा की आम जनता और पेंशनर्स, वरिष्ट नागरिकों को तहसील, ट्रेजरी और रजिस्ट्रार के जाने से बहुत दिक्कत है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा की लगातार मल्ला महल के संबंध में प्रशासन ने जनता को गुमराह किया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे ने कहा कि सरकार लगतार जनता की अनदेखी कर रही है। पूरा संगठन व्यापारियों और जनता के साथ है। प्रधान देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि समस्त ग्राम सभा और प्रधान संगठन इस मांग का समर्थन करती है। उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा की तहसील को नगर के मध्य मे ही होना चाहिए, क्योंकि जनता के अधिकारियों को जनता के बीच मे होना चाहिए। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू ने कहा की पूरा संगठन जनता के साथ है और इस मांग को हर मंच पर उठाएगा। डॉक्टर जेसी दुर्गापाल ने कहा की पूरा डेकेयर संगठन इस संघर्ष में व्यापार मंडल के साथ है। मां नंदा सांस्कृतिक समित ने कहा की महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को तमाम परेशानियों के बावजूद प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती ने अब तक चल रहे सभी कार्यक्रमों से अवगत कराया।

धरना-प्रदर्शन में यह लोग हुए शामिल

धरने का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने किया। धरना-प्रदर्शन में सभासद तरन्नुम बी, हिंदू जागरण मंच के अभय साह. दीपा साह, रेखा अल्मिया, जगमोहन बिष्ट, टैक्सी यूनियन अल्मोडा के अलावा प्रांतीय उघोग व्यापार मंडल अल्मोडा़, फड़ व पटरी यूनियन अल्मोडा, होटल ऐसोशियेशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष अरुण वर्मा, , हिन्दू सेवा समिति, ग्रामीण क्षेत्र से प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र गैलाकोटी, प्रेमा देवी प्रधान झसियाटाना, हंसा मर्तोलिया ग्राम पंचायत गोलनाकरडिया, गोपाल दत तिवारी (ग्राम प्रधान डोबा) व प्रधान संगठन प्रदेश महासचिव, हीरा देवी, विमला आर्या, पिंकी बिष्ट ग्राम प्रधान सरसों, देवेंद्र बिष्ट ग्राम प्रधान बख, प्रशांत पवार ग्राम प्रधान सिकुडा़, राजेंद्र सिंह बिष्ट (ग्राम प्रधान माल), राधा देवी (ग्राम प्रधान खत्याडी), ममता रावत (ग्राम प्रधान बडसिमी), अर्जुन सिह (ग्राम प्रधान सेनार), कमल सिंह अधिकारी (ग्राम प्रधान ढौरा), धीरज वर्मा (ग्राम प्रधान खगमराकोट), हरीश नेगी (प्रधान चनोली), ललित प्रसाद (प्रधान पलना), जिला पंचायत सदस्य मानीआगर शिवराज बनौला, जिला पंचायत सदस्य लमगडा देवेन्द्र सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य खत्याडी़ नन्दन आर्या, हरेंद्र शैली (प्रधान शैल), अनूप खोजिनिया, जिला पंचायत सदस्य माल़, किरन टम्टा ब्लाक प्रमुख बबीता भाकुनी, ब्लॉक प्रमुख भैसियाछाना खुशबू पाण्डे, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, उपसचिव वकुल साह, पूर्व उपाध्यक्ष दीपक साह, पूर्व व्यापार मंडल सचिव दीप जोशी, विजय भट्ट, पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष मोहन कनवाल, रेडक्रॉस के चेयरमैन मनोज सनवाल, जन अधिकार से त्रिलोचन जोशी, मनोज वर्मा, हर्ष कनवाल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), अनुज बिष्ट, अश्वनी नेगी, नरेंद्र कुमार विक्की, संजय अग्रवाल , महिला कल्याण संस्था से पुष्पा सती, ममता चौहान, ज्योति कपूर, आशु गोस्वामी, अधिवक्ता हर्षवर्धन साह, मनोज पाठक, पवन साह, बिलाल खान, पैरामिलिट्री एसोसिएशन से आरएस बिष्ट और केबी पांडे, मनोज गोस्वामी, कमल भट्ट, बलवंत राणा, व्योम धानिक प्रबंधक तवा अकेडमी, मुकुल जोशी वरिष्ठ समाजसेवी, सभासद हेम तिवारी, आशु भट्ट, पीजी गोस्वामी एक्स आर्मी, हरीश टम्टा, सुनील कर्नाटक हरीश जोशी, शहजाद कश्मीरी, अमित शाह, गिरीश नाथ गोस्वामी, विकास पवार, रोहित रोतेला, बिमलेश कुमार, किशोर सिंह नेगी, मंजुल मित्तल, योगेश जोशी, मुकेश जोशी, रवि चौहान, मनोज सिंह रावत, विवेक वर्मा, राजेंद्र रावत पत्रकार, दीप कांडपाल, शुभम साह, कोशल चौधरी, मणिकर्ण, सुहैल अहमद, खीमा भट्ट, कपिल सहगल आदि शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments