HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: राइंका बसर के निर्धन बच्चों को मिले बस्ते, जूते, स्वेटरें व...

अल्मोड़ा: राइंका बसर के निर्धन बच्चों को मिले बस्ते, जूते, स्वेटरें व ट्रैक सूट

ADVERTISEMENTS

✍️ बेस्ट रनर संस्था के सहयोग से मिली सामग्री, बच्चों को सामग्री का वितरण

✍️ 09 विद्यालयों के 27 विद्यार्थियों को मिली यह सामग्री

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जनपद के राजकीय इंटर कालेज बसर में अध्ययनरत निर्धन विद्यार्थियों को यूएसए की संस्था की ओर से विविध सामग्रियां उपलब्ध कराई गई हैं। यूएसए में कार्यरत बेस्ट रनर संस्था के मनोज बिष्ट ने पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज हवालबाग के प्रधानाचार्य डा. कपिल नयाल के प्रयासों से यह सामग्री विद्यालय को उपलब्ध कराई है। आज इस सामग्री का विद्यालय के निर्धन बच्चों को वितरण किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. चंद्रकला वर्मा ने बताया कि बेस्ट रनर संस्था की ओर से निर्धन बच्चों के लिए बस्ते, जूते, स्वेटरें, जुराब, वाटर बोतले, ज्यॉमेट्री बाक्स, छाता, टोपी व ट्रैक सूट इत्यादि सामग्री भेजे हैं। इस सामग्री का वितरण आज विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष कमला कांडपाल ने किया। इस मौके पर पुनीत कार्य व सहयोग के लिए प्रबंध समिति समेत विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. चंद्रकला वर्मा, शिक्षक—शिक्षिकाओं ममता राणा, हेमलता भट्ट, चंपा देवी, पुष्पेश जोशी, रेनू बिष्ट, अनंता जोशी, ममता दुर्गापाल, सुनीता, कल्पना पांडे, वीरेंद्र सिंह जीना, पूरन सिंह कार्की ने वेस्ट रनर संस्था मनोज बिष्ट एवं राइंका हवालबाग के प्रधानाचार्य डा. कपिल नयाल का आभार व्यक्त किया।

बेस्ट रनर्स यूएसए की ओर से महज बसर ही नहीं बल्कि यह सहायता हवालबाग ब्लाक के 9 विद्यालयों के 27 निर्धन एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए मिली है। जिनमें राइंका बसर, राइंका कठपुड़िया, राइंका कमलेश्वर, राइंका भगतोला, राइंका चौरा, राइंका हवालबाग, राइंका रेंगल, राबाइंका एनटीडी, राइंका बिरौड़ा शामिल हैं। कार्यक्रम के संयोजक एवं पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि यह सामग्री शैक्षिणिक प्रोत्साहन के लिए सहायता के तौर पर प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की अध्यक्षता में एक समिति बनाकर गरीब व मेधावी बच्चों का चयन किया गया।इस सामग्री का वितरण संयोजक डा. कपिल नयाल ने भी किया। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों डॉ. दीप जोशी, कमान सिंह खड़ायत, राजेंद्र सिंह बिष्ट, चंद्रकला वर्मा, कमल जोशी, नवीन सोराड़ी, विनीता मेहता, कीर्ति चटर्जी समेत शिक्षकों ने इस सहायता के लिए मनोज बिष्ट एवं बेस्ट रनर्स संस्था का आभार प्रकट किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments