HomeUttarakhandAlmoraबड़ा हादसा टला: अचानक विशाल बोल्डर मलबे के साथ सड़क पर आ...

बड़ा हादसा टला: अचानक विशाल बोल्डर मलबे के साथ सड़क पर आ गिरा और अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ सड़क हुई अवरूद्ध, अब सुचारू

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पिछले दिनों हुई भारी बरसात का असर अभी भी बरकरार है। कई जगह भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इसी के चलते आज अपराहृन करीब 02 बजे अल्मोड़ा मेंं धारानौला—चितई—पिथौरागढ़ मोटरमार्ग में सिकुड़ा बैंड के पास अचानक विशाल बोल्डर मुख्य सड़क पर आ गिरा और उसी के साथ काफी मलबा भी सड़क पर पसर गया।

सौभाग्य से उस वक्त कोई वाहन उस जगह से नहीं गुजरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बहरहाल इससे काफी देर तक इस मुख्य सड़क पर वाहन फंस गए। दोतरफा वाहनों की लंबी कतार लग गई।

आनन—फानन में इसकी सूचना प्रशासन को दी गई और कुछ देर बाद जेसीबी पहुंची। जिसने मलबा हटाया और बोल्डर किनारे किया गया। जिससे अब मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारू हो चला है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments