HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : महिलाओं ने सीखी सिलाई की बारीकियां, अब गांव...

Almora News : महिलाओं ने सीखी सिलाई की बारीकियां, अब गांव में ही मिलने लगा है काम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विकासखंड हवालबाग की चौंसली ग्राम में चल रहे ​महिलाओं के सिलाई प्रशिक्षण का समापन हो गया है। इसमें 15 महिलाओं ने सिलाई की बा​रीकियां सीखी।
पर्वतीय कला समिति द्वारा आयोजित निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण में ग्रामीण महिलाओं को कटिंग, तुर्पन और काज बनाने सहित सिलाई संबंधी तमाम कार्यो का प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाये गये प्रशिक्षण में 15 महिलाओं ने सिलाई की बारीकियां सीखी। सिलाई प्रशिक्षण गीता धपोला सहित कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। समापन के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान लाभार्थी महिलाओं ने बताया कि ढाई महीने के प्रशिक्षण में उन्होंने ब्लाउज, पेटीकोट, समीज, प्लाजो पेंट, अस्तरों वाला ब्लाउज, पाजामा सहित कई तरह के कपड़ों की सिलाई सीखी है।

13 अप्रैल से लालकुआं से आनन्द विहार टर्मिनल के लिए चलेगी ट्रेन, जानें समय

सिलाई सीखने के बाद अब वह अपने कपड़े खुद सिलने लगे हैं। इससे सिलाई में आने वाले खर्च की बचत हो रही है। लाभार्थी महिलाओं ने बताया कि गांव के कुछ लोग कपड़े सिलने को भी दे रहें हैं। इससे उनको आर्थिक फायदा भी मिल रहा है। सिलाई समापन कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान नीमा देवी, प्रशिक्षक गीता धपोला, तारा लटवाल, रजनी लटवाल, लीला लटवाल, दीपा आर्या, माया लटवाल, पुष्पा लटवाल, भावना लटवाल, हेमा लटवाल, किरन आर्या सहित कई ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।

Almora News : ट्रक चालक का फिरा दिमाग, वाहन खड़ा कर भागा, एक घंटे तक लग गया जाम

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments