►► विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा में मनाई गई आपरेशन की प्रथम वर्षगांठ


सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: 77वी यूके बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा की विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा सब यूनिट ने विद्यालय में ‘आपरेशन सिंदूर’ की प्रथम वर्षगांठ मनाई। इस उपलक्ष्य में कैडेट्स को आपरेशन सिंदूर का महत्व समझाया गया और देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया।
वर्षगांठ समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के एएनओ ले. शंकर सिंह ने कैडेट्स को ऑपरेशन सिंदूर का महत्व समझाते हुए देश सेवा, अनुशासन तथा राष्ट्रभक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल, सेकंड ऑफिसर अर्जुन सिंह, 77वीं यूके बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा के प्रतिनिधि ईएसएम विनोद कुमार, रघुवर जोशी तथा देवेश भट्ट सहित विद्यालय परिवार एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के नारों के साथ हुआ।


