HomeUttarakhandAlmoraहमारी विरासत, हमारी शान : अल्मोड़ा को मिले हैरिटेज सिटी का दर्जा,...

हमारी विरासत, हमारी शान : अल्मोड़ा को मिले हैरिटेज सिटी का दर्जा, बनारस की तर्ज पर विकसित हो मंदिरों का यह शहर

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सांस्कृतिक व ऐतिहासिक नगरी अल्मोड़ा को आज तक वह दर्जा नही मिल पाया है, जिसका यह शहर वास्तविक हकदार है। शहर के गौरवशाली इतिहास को देश—विदेश तक पहुंचाने के लिए बहुत कुछ किए जाने की आवश्यकता है। धर्म निरपेक्ष युवा मंच ने इस गम्भीर मुद्दे को उठाते हुए जहां पौड़ी की तर्ज पर अल्मोड़ा को हैरिटेज का दर्जा देने की मांग की है, वहीं इसे मंदिरों के शहर के रूप में बनारस की तरह विकसित करने का भी सुझाव दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

यहां हुई मंच की बैठक में मंच के संयोजक विनय किरौला ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पौड़ी को हैरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई है। ऐतिहासिक,सांस्कृतिक रूप से देखा जाए तो अल्मोड़ा सालों तक चंद राजाओं की राजधानी रहा है साथ ही अपनी उच्च सांस्कृतिक व विशाल ऐतिहासिक विरासत को संभाले हुए अल्मोड़ा को भी राज्य सरकार द्वारा हैरिटेज सिटी के रूप में घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा हर लिहाज से हैरिटेज सिटी के रूप में विकसित होने की योग्यता रखता है। ऐतिहासिक कटारमल के सूर्य मंदिर से लेकर विश्व प्रसिद्ध न्याय के देवता चितई मंदिर, नन्दादेवी मंदिर एवं विभिन्न मंदिर समूहों से घिरा अल्मोड़ा शहर को बनारस की तर्ज पर मंदिर के शहर के रूप में भी विकसित करने की आवश्यकता है। विनय किरौला ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर पूर्व में भी मंच द्वारा मांग की गयी है। शीघ्र ही जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जायेगा। इस अवसर पर मंच संयोजक विनय किरौला, पवन मुस्यूनी,इत्यादि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments