HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नगर निगम की टीम ने बाजार में मारा छापा, 09...

अल्मोड़ा : नगर निगम की टीम ने बाजार में मारा छापा, 09 व्यापारियों के चालान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा आज बाजार क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 09 व्यापारियों के चालान कर जुर्माना भी वसूला गया। निगम की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

जानकारी के अनुसार आज शक्रवार नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण, कूड़ा फेंकने व प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर माल रोड़, लाला बाजार, चौक बाजार व कारखाना बाजार में छापेमारी की।

नगर निगम की टीम ने बाजार में मारा छापा, 09 व्यापारियों के चलान
नगर निगम की टीम ने बाजार में मारा छापा, 09 व्यापारियों के चलान

छापेमारी के दौरान 9 व्यपारियों का चालान कर तीन हजार रुपये नगद जुर्माना वसूला गया। छापेमारी में नगर निगम से मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, कर निरीक्षक धीरज काण्डपाल, पवन काण्डपाल मनोज मिश्रा व रवि सिंह उपस्थित थे।

छापेमारी के दौरान व्यपारियों अनुरोध किया गया कि अतिक्रमण करने, कूड़ा फेंकने व प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर निगम द्रारा नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित की होगी व नगर निगम द्वारा भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments