HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : अधेड़ ने जहर खा दे दी जान, जिला अस्पताल में...

अल्मोड़ा : अधेड़ ने जहर खा दे दी जान, जिला अस्पताल में मौत, घर में मचा कोहराम

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

अल्मोड़ा। यहां एक अधेड़ ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। वह चार दिन से यहां जिला अस्पताल में भर्ती थे। चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नही जा सका। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुनयूड़ा निवासी बलवंत सिंह बोरा (उम्र 50 साल) ​पुत्र स्व. चनर सिंह ने चार दिन पूर्व किसी कारण से अपने घर पर ही जहर खा लिया था। जब उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें यहां जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। आज अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होन दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गये हैं। मृतक के पिता नगर पालिका अल्मोड़ा से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उनके निधन के बाद परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक भाई यहां जल संस्थान अल्मोड़ा में तथा दूसरे भाई गुड़गांव में कार्यरत हैं। परिजनों के मुताबिग वह अपने पीछे किसी किस्म का कोई सोसाइट नोट नही छोड़ गये हैं। अतएव मौत का कोई स्पष्ट कारण पता नही चल सका है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments