जरूरी सूचना : नानक जयंती पर शुक्रवार को बंद रहेगा अल्मोड़ा बाजार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा गुरूनानक जयंती पर शुक्रवार 19 नवंबर, 2021 को अल्मोड़ा बाजार बंद रहेगा। व्यापार मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

गुरूनानक जयंती पर शुक्रवार 19 नवंबर, 2021 को अल्मोड़ा बाजार बंद रहेगा। व्यापार मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बैठक में वक्ताओं ने ​कहा विगत वर्षों की तरह इस साल भी गुरूनानक जयंती पर अल्मोड़ा बाजार बंद रखा जायेगा। उन्होंने समस्त व्यापारियों व आम जनता को नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। बैठक में व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, अनिता रावत, मयंक बिष्ट, अमन नज्जौन, कार्तिक साह, राहुल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि गुरुनानक जयंती सिखों का सबसे बड़ा त्‍योहार है। सिख धर्म में कार्तिक मास की पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती मनाया जाता है। इस दिन सिख धर्म को मानने वाले भजन कीर्तन करते हैं और वाहेगुरु का जाप करते हैं। बता दें कि इस साल आगामी 19 नवंबर को गुरु नानक जयंती है। गुरु नानक देव ने ही सिख धर्म की स्थापना की थी।

प्रकाश पर्व के दिन गुरुद्वारों में धार्मिक अनुष्ठानों सुबह से ही शुरू हो जाते हैं जो देर रात तक चलते रहते हैं। इस दिन लोग गुरुवाणी का पाठ भी करते हैं। प्रकाश पर्व के दिन शाम को लंगर का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें अनुयायी भोजन ग्रहण करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *