ईद पर बंद रहेगी अल्मोड़ा बाजार, देवभूमि ने लिया निर्णय : दीपेश चंद्र जोशी

अल्मोड़ा। ईद के मौके पर कल 22 अप्रैल, 2023 को अल्मोड़ा बाजार बंद रहेगी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने उक्त निर्णय लिया है। देवभूमि…

दीपेश चंद्र जोशी 'देवा भाई'

अल्मोड़ा। ईद के मौके पर कल 22 अप्रैल, 2023 को अल्मोड़ा बाजार बंद रहेगी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने उक्त निर्णय लिया है।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि संगठन की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। ईद के रोज बाजार में अवकाश रहेगा तथा समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। दीपेश चंद्र जोशी ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दि​नेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, महा​सचिव राम प्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निशाद, उपसचिव कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे के अलावा जगदीश चंद्र पांडे, चिरंजी लाल वर्मा, आमिर खान, मंगल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *