अल्मोड़ा लेटस्ट : 9 वें राउंड में भाजपा के कैलाश 1,375 मतों से आगे

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा विधानसभा में 9 वें राउंड में 15224 तथा मनोज तिवारी को 13849 मत मिले हैं। यानी हर राउंड में कैलाश शर्मा मनोज तिवारी से आगे निकलते चले जा रहे हैं। इस विस सीट पर कैलाश शर्मा अब 1 हजार 375 मतों से आगे हैं। अब यहां सिर्फ 4 राउंड शेष हैं। यदि कैलाश शर्मा ऐसे ही जीत का मार्जिन बनाये रखते हैं तो उनकी जीत ​सुनिश्चित है।

उधर भारत निर्वाचन आयोग से जारी लेटस्ट सूचना के अनुसार उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों के रूझान प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 48 सीटों पर भाजपा तथा 18 पर कांग्रेस आगे चल रही है।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें