HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : दबंगई पर उतरे गालीबाज डॉक्टर, शराब पीकर ग्रामीणों से अभद्रता

अल्मोड़ा : दबंगई पर उतरे गालीबाज डॉक्टर, शराब पीकर ग्रामीणों से अभद्रता

ADVERTISEMENTS
📌 पुलिस का भी भय नहीं, शिकायत की तो देख लेने की धमकी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां बेस अस्पताल के पास चिकित्सकों के आवासीय परिसर में रह रहे कुछ जूनियर डॉक्टरों की हरकतों से खत्याड़ी के ग्रामीण खासे परेशान हैं। आरोप है कि कुछ डॉक्टर एक कमरे में बैठ शराब पीकर रात भर हंगामा व गाली-गलौज करते हैं। जब इनको समझाने का प्रयास किया गया तो यह गालीबाज डॉक्टर दबंगई पर उतर आये। यहां तक कि पुलिस के सामने भी इन्होंने ग्रामीणों के साथ अभद्रता शुरू कर दी।

डॉक्टरों के खिलाफ ज्ञापन सौंपते खत्याड़ी के ग्रामीण
डॉक्टरों के खिलाफ ज्ञापन सौंपते खत्याड़ी के ग्रामीण

दरअसल, ग्राम सभा खत्याड़ी के नागरिकों ने एक संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन बेस चौकी में दिया है। जिसकी प्रतिलिपि डीएम कार्यालय, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज व बेस के चिकित्सा अधीक्षक को भी सौंपी गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि बेस अस्पताल के निकट जूनियर डॉक्टर रेसीडेंस में रहने वाले जूनियर डॉक्टर शराब पीकर आए दिन हंगामा करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि गत दिवस रात 10 बजे यह एक कमरे में एकत्रित हो शराब के नशे में हुड़दंग कर रहे थे। इनके द्वारा कमरे से बाहर आकर लगातार गाली-गलौज की जा रही थी। जब ग्रामीणों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो इनके द्वारा उनके घर-परिवार की महिलाओं की मौजूदगी में अभद्र भाषा में गालियां दी गई।

पुलिस के सामने ही कर दी अभद्रता

ज्ञापन में कहा गया है कि यह लोग देख लेने की धमकी भी दे रहे थे। जिस पर जब वह बेस चौकी पहुंचे तो यह जूनियर डॉक्टर वहां भी धमक गए और पुलिस के सामने हाथापाई तक में उतारू हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में भी इन डॉक्टरों की शिकायत पुलिस से की गई थी। इसके बावजूद इन पर कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि रेजिडेंशियल डॉक्टर्स हॉस्टल Residential Doctors Hostel ग्राम सभा के बीच में स्थि​त है। आए दिन यहां होने वाले हुड़दंग से ग्रामीण परेशान हैं।

गालीबाज डॉक्टर
गालीबाज डॉक्टर

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से कहा कि या तो इस हॉस्टल को अन्यत्र शिफ्ट करें अथवा यहां चिकित्सा विभाग किसी वार्डन की नियुक्ति करे, जो इनके कृत्यों पर अंकुश लगा सके। आग्रह किया कि वह आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाए। ज्ञापन में हर्ष कनवाल, देवेंद्र सिंह कनवाल, रोहित कनवाल, राजेंद्र सिंह, राहुल सिंह कनवाल, कमल सिंह, हरीश कनवाल, सुमित कनवाल, गीतांजलि कनवाल, मुन्नी कनवाल, अमित कनवाल, रजत कनवाल, सुंदर सिंह, नरेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments