HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सैकड़ों युवाओं ने थामा निर्दलीय विनय किरौला का हाथ, धुंआधार...

अल्मोड़ा : सैकड़ों युवाओं ने थामा निर्दलीय विनय किरौला का हाथ, धुंआधार प्रचार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी विनायक किरौला का विचार अभियान जोर—शोर से जारी है। इस दौरान दिल्ली आदि महानगरों में नौकरी कर रहे सैकड़ों युवा छुट्टी लेकर पहुंचे और उन्होंने विनय किरौला का हाथ थामा।

आज के प्रचार अभियान में स्यालीधार, फड़का, सुनौला मटेला, कोसी बाजार, हवालबाग, पाखुड़ा, पिल्खा, मलेरा, खनून, कसून इत्यादि जगह में विनय किरौला द्वारा प्रचार किया गया। कोसी में तिखून पट्टी के नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष शंकर भोज ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विनय किरौला का हाथ थामा। दिल्ली समेत अन्य राज्यों में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं ने भी विनय किरौला का पुरजोर खुला समर्थन देने की बात की है।

शंकर भोज ने बताया कि पिछले 21 साल से पहाड़ की जनता को ठगा जा रहा है। रोजगार के नाम पर 8 से 10 हजार की नौकरी करने को पहाड़ के युवा घर से दूर नौकरी करने को मजबूर हैं। इस अवसर पर दिल्ली में नौकरी से छुट्टी लेकर आये सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने विनय किरौला का साथ देने के लिए खुला समर्थन दिया। सभी ने एक सुर में कहा की विनय किरौला ही वह शख्स हैं जिसने लॉक डाउन में अन्य राज्यों में फंसे हम जैसे कई हजारों युवाओं को अपने संसाधनों से घर तक पहुंचाने में मदद की तथा घर—घर जाकर राशन पहुंचाया। इसलिए पहाड़ में बदलाव के लिये तथा शराब व पैसे के दम पर चुनाव जीतने के भ्रम में रहने वाले राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशियों को सबक सीखाने के लिए सभी युवा साथी अपने अपने ऑफिस से छुट्टी लेकर विनय किरौला को भारी मतों से जीताने घर आये हैं और जीताकर ही जायेंगे।

साथ ही विनय किरौला टीम द्वारा शैल, एनटीडी, रानीधारा, दुगालखोला, करबला, माल, पेटशाल, बाड़ेछीना, तल्ला तिखून पट्टी आदि जगहों पर प्रचार किया गया। प्रचार टीम में प्रत्याशी विनय किरौला, शंकर भोज, मनोज लटवाल, निरंजन पांडेय, विरेन्द्र कनवाल, कार्तिकेय कनवाल, अमन कनवाल, अभिषेक कनवाल, चंद्रिका तिवारी, दीपक जीना, नीरज कनवाल, पंकज कनवाल, कमलेश सनवाल आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments