HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking : अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच बारिश ने बरपाया कहर, पाडली में पहाड़...

Big Breaking : अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच बारिश ने बरपाया कहर, पाडली में पहाड़ से पत्थरों की हुई बरसात की चपेट में आई आल्टो कार, दस घंटे तक ब्लॉक रहा एनएच, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/सुयालबाड़ी

अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गत बृहस्पतिवार रात बारिश का कहर टूट पड़ा। तमाम पूर्व तैयारियों के बाजवूद एनएच में पाडली के पास देर रात्रि अचानक पहाड़ों से पत्थरों की ऐसी बरसात हुई कि अफरा—तफरी मच गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इस बीच वहां से गुजर रही एक आल्टो कार संख्या यूके 04 टीबी 1844 पहाड़ से बरस रहे पत्थरों की चपेट में आकर चकनाचूर हो गई। संयोग से कार चालक मौके पर भाग गया, जिससे एक गम्भीर हादसा टल गया। मलबा आने से पाडली के समीप एनएच करीब 10 घंटे तक बंद रहा, जिसे सुबह यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : घर में मृत अवस्था में मिली कोरोना पॉजिटिव वृद्धा, बंधे हुए थे हाथ-पांव, हत्या की आशंका

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को सुबह से देर रात तक मुसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग द्वारा जारी किये गये अलर्ट को लेकर संबंधित विभाग और प्रशासनिक अमला पहले से मुस्तैद था। जगह—जगह जेसीबी लगाई गई थीं। रातीघाट के पास तो दो बार ब्लॉक हुआ मार्ग सफलतापूर्वक खोल दिया गया।

Breaking News : यहां एक साल से चल रहा था Sex racket, 05 महिलाओं सहित 07 गिरफ्तार, social media के जरिये होती थी Booking

बावजूद इसके देर शाम जब पाडली में अचानक पहाड़ों से भारी बारिश के साथ पत्थरों की बरसात शुरू हो गई तो सभी के हाथ—पांव फूल गये। इसी बीच वहां से गुजर रही एक आल्टो कार इसकी चपेट में आ गई। पहाड़ से कार की छत पर पत्थरों की बरसात होते देख कार चालक तत्काल वहां से भाग निकला। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

पहाड़ से आए भयंकर पत्थरों व मलबे के चलते यह मार्ग रात 12 बजे से बंद हो गया। फिर जेसीबी बुलवाकर मार्ग खुलवाने की कार्रवाई शुरू हुई। तहसीलदार बरखा जलाल मौके पर पहुंची और वस्तुस्थिति का उन्होंने जायजा लेते हुए मार्ग खुलवाने को लेकर आवश्यक दिशा—निर्देश जारी किये। तहसीलदार बरखा जलाल ने बताया कि इस कार्य में जुटी दो जेसीबी मशीनों के टायर भी पेंचर हो गये।

आज उत्तराखंड 8731 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, 70 की मौत, 3626 नए मामले

एनएच के जूनियर इंजीनियर जगत बोरा और प्रमोद कुमार तिवारी भी मौके पर जमे रहे। लगातार चले अभियान के बाद सुबह करीब 10.25 पर यह सड़क मार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया है।

इधर एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने पूर्व से ही एनएच को निर्देशित किया था, लेकिन देर रात मुसलाधार बारिश और पाडली में पहाड़ से हुई पत्थरों की बरसात के चलते दिक्कत पेश आई। अब यह मार्ग खोल दिया गया है।

Uttarakhand Breaking : स्थगित हुई स्टॉफ नर्स की भर्ती परीक्षा, जल्द होगी अगली तारीख घोषित, हल्द्वानी व देहरादून बनाये थे सेंटर

उत्तराखंड : Private schools के लिए जारी हुई सख्त Guidelines, Online tuition fee के अतिरक्त नही ले सकेंगे कोई अन्य fees, अन्य मद जोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

48 घंटे की पैरोल पर बाहर आया रेप—हत्या का आरोपी गुरूमीत राम रहीम

खतरे की घंटी है उत्तराखंडियों का रिवर्स पलायन ! सिर्फ एक माह में गांव लौटे 91 हजार से अधिक प्रवासी, क्रम लगातार जारी, अल्मोड़ा और पौड़ी में सर्वाधिक घर वापसी, आर्थिक संसाधन हीन हो गये सैकड़ों परिवार

Uttarakhand : शासन ने बढ़ाया कोविड जांच का दायर, अब हर सीएचसी, पीएचसी में मुहैया कराई जायेगी कोरोना जांच, जारी हुआ नया आदेश

Uttarakhand : सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का निधन, ऋषिकेश में ली अंतिम सांस

रेप केस में ‘तहलका’ के पत्रकार तरूण तेजपाल बरी, पूरे 08 साल बाद मिली राहत, पढ़िये क्या था पूरा मामला….

कौन कर रहा विधायक महेश नेगी को Black mail, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, 50 लाख मांग रहा कोई शख्स

अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच बारिश ने बरपाया कहर, पाडली में पहाड़ से पत्थरों की हुई बरसात की चपेट में आई आल्टो कार, दस घंटे तक ब्लॉक रहा एनएच, पढ़िये पूरी ख़बर….

बागेश्वर में एक परिवार पर कहर बनकर गिरा विशालकाय पेड़, मकान जमींदोज होने से 10 वर्षीय बच्चे व महिला की दर्दनाक मौत, सात अन्य घायल, दो हालत नाजुक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments