HomeBreaking NewsBig Breaking : क्वारब से चमड़िया तक खुला अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच, देर रात...

Big Breaking : क्वारब से चमड़िया तक खुला अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच, देर रात तक खैरना तक मार्ग खुलने की उम्मीद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अतिवृष्टि से अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय मार्ग को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। लोनिवि और एनएच की टीमें लगातार सड़क खुलवाने के कार्य में जुटी हैं। आज क्वारब से चमड़िया तक एनएच खोल दिया गया है, जबकि ​देर रात तक क्वारब से गरमपानी व खैरना तक मार्ग खुल जाने की सम्भावना है। मेंढ़क पत्थर से हल्द्वानी तक भी एकतरफा यातायात के लिए सड़क खोल दी गई है।

Big Breaking, अभी-अभी : इंतजार खत्म, खुल गया अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग

अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह—जगह टूटी—फूटी सड़कें, ढह गयी सड़क व हर तरफ बिखरा मलबा अतिवृष्टि के बाद हुई तबाही की गवाही दे रहा है। सुबह से देर शाम तक विभागीय टीम मजूदरों व बड़ी मशीनों की मदद से मार्ग खुलवाने में जुटी हुई है। आज रविवार को क्वारब से चमड़िया तक राष्ट्रीय राजमार्ग खोल दिया गया है। वहीं विभाग के सहायक अभियंता गिरजा शंकर पांडे का कहना है कि देर रात तक क्वारब से खैरना तक भी मार्ग खोल दिया जायेगा। जिसके बाद इस मार्ग पर यातायात सुचारू हो जायेगा।

नैनीताल-पिथौरागढ़-अल्मोड़ा जिले में खुले ये मार्ग, जाने ताजा अपडेट

इधर ऐई गिरजा शंकर पांडे के साथ कनिष्ठ अभियंता पीके तिवारी, विनोद कुमार, जगत बोरा आदि भी निरंतर कार्य में जुटे हुए हैं और लगातार निर्देशित कर रहे हैं। आधे दर्जन के करीब पोकलैंड मशीनें भी मार्ग खुलवाने के लिए लगाई गई हैं। विभाग के उच्चाधिकारी भी मौके पर हैं। मेंढक पत्थर पर भी काम चल रहा है। एनएच विभाग के ऐई विनोद कुमार ने बताया कि मेंढ़क पत्थर से हल्द्वानी तक सिंगल लेन खोल दी है। यहां से छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो चुका है। हालांकि हल्द्वानी तक मार्ग खुलने में अभी चार—पांच दिन लग सकते हैं। इधर एनएच रानीखेत की टीम भी काम पर लगी हुई है। वर्क एजेंट शेखर चंद्र कांडपाल भी मौके पर हैं। उनके नेतृत्व में भी लागातार कार्य चल रहा है।

Uttarakhand : दो दिन से लापता छात्र की जंगल में मिली लाश, हत्या का आरोप, हंगामा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments