HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग : कॉलेज जाने को घर से निकली युवती संदिग्ध हालातों में...

ब्रेकिंग : कॉलेज जाने को घर से निकली युवती संदिग्ध हालातों में लापता

ADVERTISEMENTS

✒️ लगातार स्विच ऑफ आ रहा फोन, परिजन परेशान

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

घर से कॉलेज जाने के लिए निकली एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितिथियों में लापता हो गई है। परिजनों की ओर से इस मामले में राजस्व पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।

तहसील रानीखेत अंतर्गत ग्राम गगोड़ा, राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र मवड़ा निवासी जीवन सिंह नेगी ने बताया कि गत दिवस शनिवार को उनकी 21 वर्षीय पुत्री सुनीता नेगी प्रात: 09 बजे अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकली। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं आई तो घर वालों को चिंता हुई। उसका मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। जिस कारण हर तरफ ढूंढखोज की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परेशान होकर परिजनों ने राजस्व पुलिस के यहां बालिका की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

कार्यालय राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र मवड़ा ने पिता की ओर से दी गई तहरीर के बाद गुमशुदगी दर्ज करते हुए बालिका की फोटो हर जगह चस्पा दी है। मामले की सूचना नायब तहसीलदार, समस्त राजस्व उपनिरीक्षक व थानाध्यक्ष रानीखेत, द्वाराहाट, भिकियासैंण व अल्मोड़ा को दी गई है। आम नागरिकों से युवती के बारे में कुछ भी पता चलने पर प्रशासन, पुलिस या राजस्व पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें – करंट की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे | Multani Mitti
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments