HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा को मिले नए कप्तान, SSP प्रदीप कुमार राय ने ग्रहण किया...

अल्मोड़ा को मिले नए कप्तान, SSP प्रदीप कुमार राय ने ग्रहण किया पदभार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में नव नियुक्त एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने पद भार ग्रहण कर लिया है। आज पुलिस कार्यालय में उन्हे गार्द सलामी दी गई। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखाओं का निरीक्षण करने के बाद जरूरी दिशा—निर्देश जारी किए।

आज रविवार को प्रदीप कुमार राय द्वारा पुलिस कार्यालय में गार्द सलामी लेने के पश्चात् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा का कार्यभार ग्रहण किया गया।

एसएसपी प्रदीप कुमार राय SSP Pradeep Kumar Rai :—

⏩ इससे पूर्व LLB और LLM में इलाहाबाद यूनीवर्सिटी से मेडलिस्ट हैं तथा लॉ ऑफिसर भी रह चुके हैं।

⏩ वर्ष 2006 में उधमसिंह नगर के सीओ सिटी पद पर रहे

⏩ 2007 में उत्तरकाशी, 2008 में हरिद्वार के मंगलौर में सीओ पद पर रहे।

⏩ देहरादून में एसपी यातायात व एसपी सिटी रहे।

⏩ SEBI में लॉ ऑफिसर के पद पर भी कार्यरत रहे।

⏩ वर्तमान में उत्तरकाशी एसपी पद से एसएसपी अल्मोड़ा में नियुक्ति प्राप्त की।

पहले ही दिन दिखे सख्त, बोले ‘ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

एसएसपी अल्मोड़ा ने जिले की कमान सम्भालने के उपरान्त जनपद के सभी थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारियों के साथ वार्ता की। उन्होंने कहा कि नशा एवं अपराध मुक्त अल्मोड़ा बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। एसएसपी ने यह भी कहा कि सर्वप्रथम वर्दी एवं कार्य के प्रति निष्ठा का बरकरार रखें एवं ड्यूटी के दौरान लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

समस्याओं पर फरमाया गौर

सभी प्रभारियों को अपने अधिनस्थों को ब्रीफ किया एवं उनकी समस्याओं को प्रथमिकता से समाधान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे प्रत्येक कर्मचारी तनाव मुक्त हो कर अपने कर्तव्य का पालन कर सके। उन्होंने जनपद में प्राथमिकता के आधार पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं नवयुवाओं को नशे के दलदल से बचाने हेतु नशे के तस्करों पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। लम्बित अभियोगों का अनावरण करने एवं थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनने के निदेश दिये गये। पर्यटन सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने हेतु कहा गया।

समस्त शाखाओं का किया निरीक्षण —
एसएसपी राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखाओं का निरीक्षण किया।सभी शाखा प्रभारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों के साथ सौम्यपूर्ण व्यवहार करेंगे और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments