HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: गौरव पांडे को प्रदेश की टीम में दायित्व मिलने से खुशी...

अल्मोड़ा: गौरव पांडे को प्रदेश की टीम में दायित्व मिलने से खुशी की लहर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा की नवगठित प्रदेश टीम में अल्मोड़ा से गौरव पांडे को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इस पर यहां भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में नवगठित प्रदेश टीम पहले से अधिक मजबूत होगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा है कि अल्मोड़ा ज़िले के लिए यह गर्व का विषय है कि जिले से गौरव पांडे को प्रदेश मंत्री का दायित्व मिला है। यह दायित्व जिले के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है और पूरे क्षेत्र में संगठन की पकड़ और प्रभाव को और अधिक मजबूती देने वाला है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गौरव पांडे के प्रदेश मंत्री बनने से जिला संगठन को भी लाभ मिलेगा। दूसरी ओर सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, पूर्व ज़िला अध्यक्ष रवि रौतेला, ललित लटवाल, रमेश बहगुणा, अरविंद बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक, गोविंद पिलख्वाल, गोपाल जीना, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, राजीव गुरुरानी, धर्मेंद्र बिष्ट, मनोज जोशी, त्रिलोचन जोशी, कैलाश गुरुरानी, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला मीडिया संयोजक मनीष जोशी समेत कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गौरव पांडे को शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments