HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : गैंग लीडर जीवन आर्या उर्फ जग्गू सहित तीन पर लगा...

अल्मोड़ा : गैंग लीडर जीवन आर्या उर्फ जग्गू सहित तीन पर लगा गैंगस्टर

ADVERTISEMENTS

10 लाख की गांजा तस्करी में रहे लिप्त

थाना भतरौजखान में दर्ज हुआ मुकदमा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देशन में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार द्वारा 3 नशा तस्करों के विरुद्ध थाना भतरौजखान में गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। आरोपी शातिर अपराधी हैं तथा दस लाख की गांजा तस्करी में लिप्त रहे हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 01 फरवरी 2025 को भतरौजखान पुलिस द्वारा 02 आरोपियों जीवन आर्या उर्फ जग्गू व रोहित कुमार के कब्जे से वाहन संख्या UK04-R-5051 स्विफ्ट डिजायर से कुल 42.515 KG अवैध गांजा बरामद किया।

जिस पर थाना भतरौजखान में धारा 8/20/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया था। गांजा बरामदगी में फरार आरोपी भूपेश कुमार को 04 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीनों तस्कर मिलकर थाना भतरौजखान क्षेत्र व अन्य जनपदों में एक गैंग बनाकर अवैध गांजे की तस्करी कर अवैध रूप से धनोपार्जन कर आम जनता एवं युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेल कर आर्थिक एवं मानसिक क्षति पहुंचा रहे हैं।

गैंग लीडर है जग्गू

जीवन आर्या उर्फ जग्गू गैंग लीडर के रुप में कार्य कर रहा है। जीवन आर्या उर्फ जग्गू के विरुद्ध NDPS Act में 02 व गैंगस्टर एक्ट में 01 मुकदमा दर्ज है। भूपेश आर्या के विरुद्ध NDPS Act में 02 व आबकारी में 01 मुकदमा दर्ज है। रोहित कुमार के विरुद्ध NDPS Act में 01 मुकदमा दर्ज है।

नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति होगी जब्त

गत दिवस 06 मई 2025 को तीनों के विरुद्ध थाना भतरौजखान में धारा 2/3 यूपी गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। तीनों तस्करों की संपत्ति जांच की जा रही है। नशे से अर्जित संपत्ति पाई जाने पर जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस के अनुसार आरोपियों का विवरण-

1-जीवन आर्या उर्फ जग्गू उम्र 23 वर्ष पुत्र गोपाल राम निवासी रतनपुर बैलपडाव थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल

2-भूपेश कुमार पुत्र आनन्द सिंह निवासी नई बस्ती लालडांग रामनगर जिला नैनीताल

3- रोहित कुमार उम्र- 26 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी हरीशंकर मंदिर के पास श्यामपुर थाना आईटीआई जिला ऊधमसिंहनगर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments