HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सुबह डेढ़ और दोपहर एक घंटे चौपहिया वाहन नहीं चलेंगे

अल्मोड़ा: सुबह डेढ़ और दोपहर एक घंटे चौपहिया वाहन नहीं चलेंगे

►► एनटीडी-शिखर तिराहा मार्ग के लिए प्रतिबंध लागू

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां नगर में पुलिस का ट्रैफिक प्लान में आंशिक संशोधन किया है। यह परिवर्तन स्कूल समय में परिवर्तन को देखते हुए किया गया है। अब स्कूल समय में एनटीडी तिराहे से शिखर तिराहे तक चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए ट्रैफिक प्लान में आंशिक परिवर्तन किया है। नये प्लान के अनुसार प्रातः 7 बजे से 8:30 बजे तक तथा दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक इस मार्ग पर चौपहिया वाहनों का संचालन प्रतिबंधित किया गया है। इधर, यातायात पुलिस ने आमजन से प्रतिबंधित समय में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने व यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments