HomeAccidentअल्मोड़ा : गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 02 की मौत, 01...

अल्मोड़ा : गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 02 की मौत, 01 गंभीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां थाना क्षेत्र लमगड़ा अंतर्गत जैंती तहसील के ज्वाड़नैणी में एक अनियंत्रित कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी अनुसार जैंती के ग्राम बक्सवाड़ निवासी 37 वर्षीय पान सिंह बिष्ट व 19 वर्षीय राहुल राय पुत्र हरीश राय और 57 वर्षीय मेहरबान सिंह करायत निवासी ग्राम सुरचौरा आज रविवार को स्विफ्ट कार से यहां ज्वाड़नैणी आ रहे थे। सुबह करीब 9.30 बजे ज्वाड़नैणी पहुंचने से कुछ पहले ही कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे स्विफ्ट कार संख्या DL2CAN2385 सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में वाहन सवार पान सिंह बिष्ट पुत्र स्व. शिव सिंह बिष्ट निवासी बक्सवाड़ की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मेहरबान सिंह करायत ने उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वाहन में सवार 19 वर्षीय युवक राहुल राय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग और लमगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

रेस्क्यू अभियान करने चलाने वाली लमगड़ा पुलिस टीम में थानाध्यक्ष एसआई राहुल राठी, चौकी इंचार्ज मोरनोला मनोज कुमार, दिनेश परिहार चौकी इंचार्ज जैंती, हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव, संजय कुमार, कांस्टेबल विनोद कुमार, बिशन सिंह व दीवान सिंह बोरा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments