HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : रंग लाए प्रयास, क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करवायेगा संस्थान

अल्मोड़ा : रंग लाए प्रयास, क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करवायेगा संस्थान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जाखनदेवी सेवानिधि से जीवनपुर को जाने वाले मार्ग को अब दुरुस्त किया जायेगा। ज्ञात रहे कि इस मामले को जन प्रतिनिधि अमित साह मोनू ने प्रमुखता से उठाया था। साथ ही सीएनई (CNE) ने भी इस समाचार प्रकाशित कर जन समस्या को लेकर हुक्मरानों को जगाने का प्रयास किया गया था।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उल्लेखनीय है कि गत दिवस निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पालिका के ईओ से मिला था। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी को बताया था कि सिंचाई विभाग द्वारा इस मार्ग को खोदा गया था, लेकिन एक साल बीतने पर भी दुरुस्त नहीं किया गया है।

उन्होंने अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी से निवेदन किया कि उसे रास्ते को सही करवा दिया जाए। जिससे आने—जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। चूंकि संबंधित विभाग इसमें रुचि नहीं ले रहा है।

खबर का हुआ असर, मार्ग दुरुस्त करवाने को माना जल संस्थान

इधर अमित साह मोनू ने बताया कि सीएनई द्वारा लगाई गई खबर के बाद आज सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर बरसात नहीं हुई तो कल से कार्य शुरू हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments