HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : लक्ष्मेश्वर में कलश यात्रा के साथ दुर्गा महोत्सव शुरू

अल्मोड़ा : लक्ष्मेश्वर में कलश यात्रा के साथ दुर्गा महोत्सव शुरू

ADVERTISEMENTS

👉 मां के जयकारों से गूंजा आयोजन स्थल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नवदुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर द्वारा आयोजित दुर्गा महोत्सव का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मां के जयकारों के साथ निकली भव्य मंगल कलश यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा में कलश सिर पर रखकर शिरकत की।

यह कलश यात्रा खुटकुनी भैरव मंदिर से लक्ष्मेश्वर महादेव मंदिर तक निकली। इस दौरान यात्रा में जय लोक कला केन्द्र के छोलिया लोक कलाकारों ने अपने नृत्य से यात्रा में चार चांद लगा दिये। मंगल कलश यात्रा में क्षेत्र के युवा और बुर्जगों द्वारा भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया गया।

कलश यात्रा के पश्चात मां के दरबार में श्री गणेश पूजन, प्रधान दीपक पूजन, षोडश मात्रिका पूजन, पुण्यावाचन, कलश स्थापना, नवग्रह पूजन, रक्षा प्रतिष्ठा, मां दुर्गा मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा एंव पूजन, शिव पूजन हुआ। दुर्गासप्तशती पाठ आचार्य पं सतीश चन्द्र जोशी एंव पं चन्द्रशेखर जोशी ने यजमान नमित जोशी एंव विधा जोशी के हाथों कराया।

कलश यात्रा में विधायक मनोज तिवारी, अध्यक्ष रेडक्रास सोसाइटी मनोज सनवाल, अध्यक्ष व्यापार मण्डल सुशील साह, वैभव पाण्डेय, सभासद मनोज जोशी, किशन गुरूरानी, धर्मेन्द्र बिष्ट, दर्शन रावत, कैलाश गुरूरानी, सुनील जोशी, बलवन्त राणा, पवन साह, देव मिश्रा आदि सम्मिलित रहे। OnePlus शोरूम में चोरी करने वाला घोड़ासहन गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार Click Now

मंगल कलश यात्रा के आयोजन में नव दुर्गा समिति के संरक्षक हेम चन्द्र जोशी, तारू पाण्डेय, रमेश चन्द्र जोशी, शेर सिंह बिष्ट, संयोजक त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष अमित साह, सचिव सुनील कर्नाटक, उपाध्यक्ष गगन पाण्डेय, हेमन्त पाण्डेय, दीपक शह, विनय पाण्डेय, दिनेश मठपाल, राजू पन्त, हर्षवर्धन जोशी, कोषाध्यक्ष विक्रम साह, उपसचिव पीयूष बॊनी, विजय जीना, भावेश पाण्डेय यतिन साह, अभिषेक जोशी, दीवान बिष्ट हर्षवर्धन तिवारी आदि व्यवस्था में जुटे रहे।

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments