अल्मोड़ा: डॉ. गोविंद बल्टियाल कांग्रेस में शामिल, भोज ने दिलाई सदस्यता

0
डॉ. गोविंद बल्टियाल कांग्रेस में शामिल, भोज ने दिलाई सदस्यता
डॉ. गोविंद बल्टियाल कांग्रेस में शामिल, भोज ने दिलाई सदस्यता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे एडवोकेट डा. गोविंद लाल बल्टियाल ने शनिवार को पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


ADVERTISEMENTS

उनका स्वागत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि भाजपा में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है। इसी उपेक्षा से आहत होकर डॉ. गोविंद लाल बल्टियाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि डा. बल्टियाल के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। मालूम हो कि डा. बल्टियाल आरएसएस की शाखा सामाजिक समरसता मंच के जिला संयोजक, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें