HomeUttarakhandAlmoraBIG BREAKING: अल्मोड़ा जिले को मिले 23 नये चिकित्सक, ज्वाइनिंग को डाक्टरों...

BIG BREAKING: अल्मोड़ा जिले को मिले 23 नये चिकित्सक, ज्वाइनिंग को डाक्टरों का पहुंचना शुरू, राहत में आएंगे लंबे समय से डाक्टर विहीन अस्पताल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे अल्मोड़ा जनपद के​ लिए राहत की खबर ये है कि जिले को 23 नये डाक्टर मिले हैं। इनमें से कई चिकित्सक यहां सीएमओ कार्यालय मेंं ज्वाइंनिग को पहुंच चुके हैं। मगर तैनाती में दिक्कत पेश आ रही है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे मामले सामने आए हैं कि जहां नई तैनाती की गई है, मगर वहां पहले से डाक्टर तैनात है।
जनपद में जिला मुख्यालय हो या ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल। दोनों ही जगह चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे थे। अब नये सत्र में यह कमी काफी हद तक दूर होने जा रही है। शासन ने प्रदेश में बड़ी संख्या में नये डाक्टरों की नियुक्ति की है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले को 23 नये चिकित्सक मिले हैं। इनमें से कई चिकित्सक यहां जवाइनिंग को पहुंच चुके हैं। अभी कुछ और चिकित्सकों के आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि अब इच्छित जगह पर तैनाती के लिए होड़ लगी है। कुछ तैनाती तो डाक्टर विहीन अस्पतालों में हुई है, मगर ऐसे मामले भी आए हैं कि जहां पहले से डाक्टर तैनात हैं, वहां भी नियुक्ति कर दी गई है। जिससे तैनाती में अड़चन पैदा हो रही है, हालांकि सीएमओ दफ्तर का कहना है कि ऐसी स्थिति में चिकित्सकों को जरूरत वाले अस्पतालों मेंं तैनात किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments