Bageshwar Special: अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक 10 नई जगहों पर देगा बैंक सुविधा, बैंक ने निर्णय लेकर धौनाईघाटी क्षेत्र में तैयारी भी शुरू की, बैंक सुविधा से वंचित ग्रामीण उठाएंगे लाभ

0

दीपक पाठक, बागेश्वर
बागेश्वर जिले के धौनाईघाटी क्षेत्र समेत चार जगहों के ग्रामीणों को अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की नई शाखाएं खोल कर बैंक सुविधा प्रदान करने जा रहा है। इसका निर्णय लिया जा चुका है। बकायदा इन शाखाओं में से एक धौनाई बाजार में बैंक शाखा के लिए कार्यालय भवन की व्यवस्था संबंधी कार्य शुरू कर दिया गया है।
जिला कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक घनश्याम जोशी ने बताया कि जनपद में सहकारी बैंक की चार नई शाखायें खोले जाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखे हुए थे। जिसमें गरुड ब्लाक के धौनाई, बागेश्वर के दफौट एवं कपकोट में नामती चेताबगड़ व खातीगांव में डीसीबी की नई शाखा की मंजूरी मिल चुकी है। पहले चरण में जनपद के गरुड़ विकासखंड के धौनाई घाटी में सहकारी बैक की नई शाखा जुलाई में खुलने जा रही है। इसके अलावा
अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की अल्मोड़ा जिले में भी छह नई शाखाएं खुल रही हैं। इसमें नई शाखाएं नैनी चौगर्खा, बिन्ता, ईकूखेत, नगचूलाखाल, देवनाई व कठपुड़िया आदि शामिल हैं। विदित हो कि धौनाई घाटी सौनिक बाहुल्य एवं अधिकांश युवा विदेशो में नॉकरी करते है। जहाँ कई वर्षों से बैक की शाखा खोलने की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। जिस पर प्रदेश सरकार ने बैंक शाखा खोलने की मंजूरी दी। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पहली बार घाटी में बैंक शाखा खोलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सहकारिता मंत्री धनसिंह रावत, डीसीबी के अध्यक्ष ललित लटवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक चंदन राम दास, बलवंत सिंह भौर्याल, डीसीबी उपाध्यक्ष विक्रम शाही, के डायरेक्टर घनश्याम जोशी, रघुवीर दफौटी का आभार व्यक्त किया है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS