HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पार्षद बोले सुधारो व्यवस्थाएं, जल संस्थान के ईई से मुलाकात

अल्मोड़ा : पार्षद बोले सुधारो व्यवस्थाएं, जल संस्थान के ईई से मुलाकात

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नवनिर्वाचित पार्षद अमित साह मोनू के नेतृत्व में पार्षदों के एक शिष्टमंडल ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं के तुरंत समाधान की मांग की। इसके साथ ही उनके द्वारा एक पत्र भी जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता को सौंपा गया।

अल्मोड़ा : पार्षद बोले सुधारों व्यवस्थाएं, जल संस्थान के ईई से मिला प्रतिनिधिमंडल
अल्मोड़ा : पार्षद बोले सुधारों व्यवस्थाएं, जल संस्थान के ईई से मिला प्रतिनिधिमंडल

पत्र के माध्यम से अधिशासी अभियंता से कहा गया है कि नगर क्षेत्र में अनेकों जगहों पर पेयजल लाइन अनियमित तरीके से डाली गई है, जिस कारण से उन स्थान पर आने—जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग इन पाइप लाइनों में उलझ कर चोटिल भी हो रहे हैं। जनहित में इन पाइप लाइनों को अविलंब शिफ्ट करने की मांग अधिशासी अभियंता जल संस्थान से की गई।

सहायक अभियंता को जारी किए आदेश

इसके साथ ही पार्षद अमित साह मोनू ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को बताया कि अनेक जगहों पर जल संस्थान के चेंबर खुले हैं जो कभी भी दुर्घटना का सबक बन सकते हैं। इन चैंबरों को भी तत्काल बंद करने की मांग की गई। अमित साह के द्वारा अनेक स्थानों पर पेयजल लाइनों के लीकेज संबंधित शिकायत भी जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से की गयी। जिस पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान के द्वारा तुरंत मौके पर से ही सहायक अभियंता जल संस्थान को दूरभाष पर वार्ता कर संबंधित समस्याओं का समाधान करने संबंधी आदेश दिए गए।

विदित हो कि पार्षद अमित साह मोनू लगातार पिछले ​लंबे समय से जनहित की समस्याओं को उठाते हुए आ रहे हैं और जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए अग्रणी पंक्ति में खड़े रहते हैं। अपने सभासद के पूर्व कार्यकाल में भी उनके द्वारा लगातार जनहित के मुद्दों को बेबाकी से उठाया गया था। आज जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से मुलाकात करने वालों में झिझाड़ वार्ड के पार्षद अमित साह मोनू के साथ नंदा देवी वार्ड के सभासद अर्जुन सिंह बिष्ट, लक्ष्मेश्वर वार्ड के पार्षद अभिषेक जोशी एवं पांडे खोला की पार्षद ज्योति शाह उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments