HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सीएम धामी कल पहुंचेंगे दन्या, डीएम ने परखीं व्यवस्थाएं

अल्मोड़ा: सीएम धामी कल पहुंचेंगे दन्या, डीएम ने परखीं व्यवस्थाएं

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 21 जून यानी कल जनपद भ्रमण के तहत दन्या पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की दृष्टि से जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने दन्या पहुंचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मुख्यमंत्री के आगामी 21 जून को प्रस्तावित जनपद भ्रमण की तैयारियों के दृष्टिगत दन्या स्थित राजकीय महाविद्यालय एवं रामलीला मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत, पार्किंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के आगमन हेतु प्रस्तावित हेलीपैड स्थल के रूप में चिन्हित खेल मैदान का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा मानकों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सौम्या गर्ब्याल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments