अल्मोड़ा : बिना सत्यापन किराएदार रखने पर 03 भवन स्वामियों का 30 हजार का चालान

0
03 भवन स्वामियों का 30 हजार का चालान
03 भवन स्वामियों का 30 हजार का चालान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। एसएसपी के आदेश पर पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। धौलछीना में तीन भवन स्वामियों का 10—10 हजार रुपये का चालान बिना सत्यापन किराएदार रखने पर किया गया।


ADVERTISEMENTS

पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले 03 भवन स्वामियों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 30,000 रुपये कोर्ट चालानी कार्यवाही की गई।

ADVERTISEMENTS