HomeAccidentAlmora : गहरी खाई में गिरी कार, 01 की मौत, दस वर्षीय...

Almora : गहरी खाई में गिरी कार, 01 की मौत, दस वर्षीय मासूम सहित 02 गम्भीर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

द्वाराहाट से एक दर्दनाक हादसे की सूचना है। यहां दिल्ली से द्वाराहाट को एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आ रहे एक ही परिवार के लोगों की कार जालली में करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दस वर्षीय मासूम सहित दो लोगों को गम्भीर अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को अपराहन करीब 04 बजे यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कार संख्या डीएल 3 सीसीयू/ 6645 दिल्ली से जालली के डहल गांव जा रही थी। डहल के निकट पहुचने से पूर्व ही अचानक कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्पताल ले जाते वक्त घायल 40 वर्षीय देवेंद्र सिंह बोहरा पुत्र बचे सिंह बोहरा ने दब तोड़ दिया। वहीं भूपेंद्र सिंह बोहरा 31 साल पुत्र बचे सिंह बोहरा, पारस 10 साल पुत्र देवेंद्र सिंह बोहरा को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गम्भीर होने पर उपचार के लिए रानीखेत रेफर कर दिया गया है। दोनों घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। वहीं कविता बोरा पत्नी देवेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है। समाचार लिखे जाने तक घटना का विस्तृत विवरण नहीं मिल पाया था।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments