HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : अब 'आप' से जुड़ी आस ! व्यापक जनसंपर्क

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : अब ‘आप’ से जुड़ी आस ! व्यापक जनसंपर्क

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा के विधान सभा प्रत्याशी अमित जोशी के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं का गांव—गांव में जनसंपर्क अभियान चल रहा है। आप का दावा है कि जनता की उम्मीद सिर्फ आम आदमी पार्टी से है और उन्हें व्यापक जन समर्थन भी मिल रहा है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

भ्रमण कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने कसून, खत्याड़ी, बर्शमी, राजपुरा क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता को केजरीवाल की तीर्थ यात्रा योजना के टिकट वितरण किए। साथ ही आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बिजली, रोजगार गारंटी के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही जनता की मूलभूत सुविधाओं शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार की मूलभूत सुविधाओं के बारे में जो भी कार्य दिल्ली की जनता को मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। आज उत्तराखंड को बने 21 साल हो गए हैं, फिर भी जनता को आज तक सुविधा उपलब्ध नहीं हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी स्थानीय जनता का कहना है की हमारे गांव में पानी की समस्या ठीक नही हुई है।

सरकार के द्वारा गांव—गांव घर—घर नल घर—घर जल की योजना तो चलाई है पर आज भी गांवों में पानी की समस्या हल नहीं हुई है। साथ ही खेती बाड़ी भी जंगली जानवरों ने चौपट कर दी है। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं और ऊपर से महंगाई के कारण जनता बहुत परेशान है। इस बार मातृ शक्ति और युवाओं द्वारा आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी को जिताने का संकल्प लिया है।

जनसंपर्क कार्यक्रम में अमित जोशी, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता अखिलेश टम्टा, युवा मोर्चा उपादयक्ष संदीप नयाल, सागर बोरा, साहिल नगरकोटी, सौरभ नगरकोटी, पंकज जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments