HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : चुनावी समर में उतरे 56 प्रत्याशी, नाम वापसी कल, पढ़िये...

अल्मोड़ा : चुनावी समर में उतरे 56 प्रत्याशी, नाम वापसी कल, पढ़िये कौन—कौन प्रत्याशी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल व निर्दलीयों को मिलाकर कुल 61 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, जिनमें से 56 नामांकन पत्र वैद्य पाये गये हैं।

आपको बता दें कि खारिज हुए नामांकन पत्रों में सल्ट विधानसभा क्षेत्र से आप प्रत्याशी पुष्पा बिष्ट का नामांकन प्रपत्र अपूर्ण पाए जाने पर रद्द किया गया है, जबकि 04 डमी उम्मीदवारों के नामांकन भी खारिज हो चुके हैं। नाम वापसी के लिए कल सोमवार 31 जनवरी तक का समय है। अल्मोड़ा जनपद की छह विधानसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 21 से 28 जनवरी तक चली थी। यह नामांकन प्रक्रियाएं अल्मोड़ा कलक्ट्रेट परिसर सहित विभिन्न तहसीलों के आरओ दफ्तर में हुईं।

गत दिवस सभी विधानसभा सीटों हेतु नामांकन पत्रों की आरओ दफ्तर में जांच की गई, जिसमें कुल 05 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को रद्द किया गया। ज्ञात रहे कि 56 उम्मीदवारों में अल्मोड़ा से 10, जागेश्वर से 8, द्वाराहाट से 12, रानीखेत से 8, सल्ट से 9 तथा सोमेश्वर से 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद अब कल 31 जनवरी सोमवार को नाम वापसी होगी।

अल्मोड़ा विधानसभा सीट उत्तराखंड की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार अल्मोड़ा विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। ज्ञात रहे कि अल्मोड़ा विधानसभा के वर्ष 2017 में हुए चुनाव में Almora में कुल 50.93 प्रतिशत वोट पड़े थे। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से रघुनाथ सिंह चौहान ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मनोज तिवारी को 5379 वोटों के अंतर से हराया था। इस बार यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के कैलाश शर्मा और भाजपा के मनोज तिवारी के बीच माना जा रहा है। नीचे हम सभी छह विधानसभाओं के प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट आपको दे रहे हैं। जरूर पढ़िये, ​आपकी विधानसभा में कौन किसी पार्टी से अथवा निर्दलीय चुनावी समर में उतरे हैं।

यह हैं अल्मोड़ा विधानसभा से 10 प्रत्याशी —

कैलाश शर्मा — भारतीय जनता पार्टी
मनोज तिवारी — कांग्रेस
अमित जोशी — आम आदमी पार्टी
गोपाल राम — उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी
अशोक कुमार — बहुजन समाज पार्टी
अर्जुन सिंह भाकुनी — समाजवादी पार्टी
भानु प्रकाश जोशी — उत्तराखंड क्रांति दल
मनोज गुप्ता — निर्दलीय
विनय किरौला — निर्दलीय
विनोद चंद्र तिवारी — निर्दलीय

यह हैं रानीखेत से 8 प्रत्याशी —

करन माहरा — कांग्रेस
प्रमोद नैनवाल — भाजपा
मनोज कुमार — बसपा
तुला सिंह तड़ियाल — उक्रांद
नंदन सिंह बिष्ट — आप
सुनीता तिवाड़ी — सपा
दीपक करगेती — निर्दलीय
हिमानी नैनवाल — निर्दलीय

यह हैं द्वाराहाट से 12 प्रत्याशी —

अनिल सिंह शाही — भाजपा
मदन सिंह बिष्ट — कांग्रेस
आनंद बल्लभ — बसपा
गणेश चंद्र — सपा
पुष्पेश त्रिपाठी— उक्रांद
प्रकाश चंद्र — आप
डॉ. प्रमोद कुमार — पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डैमोक्रेटिक
कैलाश चंद्र — निर्दलीय
नवीन चंद्र जोशी — निर्दलीय
भूपाल सिंह — निर्दलीय
राजेंद्र सिंह — निर्दलीय
संजय सिंह भंडारी — निर्दलीय

यह हैं विधानसभा जागेश्वर से 08 प्रत्याशी —

गोविंद सिंह कुंजवाल — कांग्रेस
मोहन सिंह माहरा — भाजपा
नारायण राम — बसपा
तारादत्त पांडेय — आप
नारायण राम — उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी
मनीष सिंह नेगी — उक्रांद
रमेश सनवाल — सपा
विमला पांडे — निर्दलीय

यह हैं सल्ट विधानसभा से 09 प्रत्याशी –

महेश जीना — भाजपा
रणजीत सिंह रावत — कांग्रेस
भोले शंकर आर्या — बसपा
जगदीश चंद्र — उत्तराखं परिवर्तन पार्टी
भूपेंद्र सिंह — सपा
राकेश कुमार गोस्वामी — उक्रांद
सुरेंद्र चंद्र सिंह बिष्ट — आप
ललित मोहन सिंह — ​निर्दलीय
सुरेंद्र सिंह — निर्दलीय

यह हैं सोमेश्वर विधानसभा से 09 प्रत्याशी —

रेखा आर्या — भाजपा
राजेंद्र लाल — कांग्रेस
किरन आर्या — उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी
दिनेश चंद्र — पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक
बलवंत आर्या — सपा
हरीश चंद्र — आम आदमी पार्टी
खीम पाल — निर्दलीय
गोविंद लाल — निर्दलीय
मधुबाला — निर्दलीय

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments