HomeUttarakhandAlmoraCorona Update : अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपद कोरोना मुक्ति की ओर, धीमी...

Corona Update : अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपद कोरोना मुक्ति की ओर, धीमी पड़ी रफ्तार, अल्मोड़ा में 02 व बागेश्वर में मात्र 03 नए पॉजिटिव केस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर अल्मोड़ा/बागेश्वर

अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपद में कोरोना की रफ्तार काफी हद तक थम चुकी है। यदि सब कुछ सामान्य रहा तो आने वाले दिनों में दोनों जनपद कोरोना मुक्त हो सकते हैं। अल्मोड़ा में आज कोरोना के जहां मात्र 02 नए केस आये हैं, वहीं बागेश्वर में 03 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

अल्मोड़ा में कोरोना के कुल मामले अब तक 11 हजार 802 दर्ज किये गये हैं, जिनमें से 11 हजार 601 डिस्चार्ज या माइग्रेट हुए हैं। एक्टिव केस वर्तमान में 63 हैं। अब तक यहां 138 मौत कोरोना से हुई है। बृहस्पतिवार को यहां हवालबाग से 01 एवं ताड़ीखेत से 01 केस मिला है।

Uttarakhand : वन दरोगा भर्ती परीक्षा पर आया नया अपडेट, इन दिनों होगी परीक्षा

वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 370 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 99180 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 6009 पॉजिटिव केस आयें हैं। जिनमें से 5929 मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके हैं। शेष 24 संक्रमित मरीजों में से 05 का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। शेष 19 घर में आईसोलशन में हैं तथा अब तक कुल 56 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 03 केस आये हैं तथा आज कोई मरीज डिस्चार्ज नहीं किये गए हैं।

काशीपुर में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता टम्टा होंगी सीएमओ बागेश्वर, 1 जुलाई को ज्वाइनिंग

UPSC Exam 2021 : NDA की परीक्षा स्थगित, जारी हुई नई तारीख

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments