HomeAccidentअल्मोड़ा : बैक करते वक्त खाई में गिरी आल्टो कार, चालक की...

अल्मोड़ा : बैक करते वक्त खाई में गिरी आल्टो कार, चालक की मौत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां मजखाली अल्मोड़ा सड़क मार्ग पर हुए एक दर्दनाक हादसे में वाहन बैक करते समय एक आल्टो कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन गिरने की सूचना पर रेस्क्यू हेतु रानीखेत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल में घायल वाहन चालक को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ने चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि आज बुधवार सुबह 09.30 बजे लगभग रानीखेत पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मजखाली से आगे अल्मोड़ा रोड पर एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई है। जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेमचन्द्र पंत पुलिस बल व रेस्क्यू उपकरण रस्सा, स्टेचर आदि के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

लगभग 50 फीट खाई में गिरी आल्टो कार

जहां स्थान बब्बरखोला के पास गांव को जाने वाले लिंक मार्ग पर एक ऑल्टो कार संख्या UK-01 C-3818 सड़क से नीचे लगभग 40-50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ था। जिसे चालक कैलाश सिंह, उम्र 56 वर्ष पुत्र नारायण सिंह निवासी बब्बर खोला, मजखाली रानीखेत चला रहे थे।

वाहन चालक द्वारा वाहन को बैक करते समय संतुलन बिगड़ जाने से वाहन खाई में गिर गया था। जिसमें चालक कैलाश सिंह उपरोक्त गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिन्हें खाई से निकाल कर उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेजा गया।

चिकित्सालय में डाक्टरों द्वारा चालक मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा भी मौके पर पहुंच गये थे।

शराब के नशे में धुत्त मिला अल्मोड़ा जा रही बस का चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments