HomeAccidentमातम में तब्दील शादी की खुशियां, दूल्हे के परिवार के 04 लोगों...

मातम में तब्दील शादी की खुशियां, दूल्हे के परिवार के 04 लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

Almora Accident Update : अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत भैंसियाछाना के जमराड़ी बखरिया में हुए दर्दनाक हादसे में शादी की खुशी मातम में बदल गई है। दूल्हे के हंसते-खेलते परिवार के चार लोग असमय ही काल का ग्रास बन गये।

ज्ञात रहे कि शुक्रवार को बागेश्वर के मटेला गांव से एक बारात पिथौरागढ़ जनपद के शेराघाट आई थी। आज शनिवार को बारात वापसी हुई। इस दौरान सबुह करीब 09.30 बजे जमराड़ी के पास ईको फोर्ड कार संख्या UK18H 6578 पहले लगभग 100 मीटर खाई में गिरी और फिर वहां से सीधे बिनसर नदी में पहुंच गयी। घटना के बाद कार सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुन आस-पास मौजूद लोग मदद को दौड़े। इस कार में दूल्हे के भाई सहित कुल 07 लोग सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गये। इस भयानक हादसे का मंजर भी दिल दहला देने वाला था। एक की परिवार के 04 लोगों की इसमें जान चली गयी। वहीं 03 गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के अनुसार इस हादसे में दूल्हे के पिता, दीदी, भाभी और भतीजे की मौत हो गयी है।

बाइक से टकरा आग का गोला बनी कार

आपको बता दें कि कार में दूल्हे के परिवार के सात लोग सवार थे। गाड़ी में सवार दूल्हे के पिता जयंत सिंह पुत्र बची सिंह उम्र 65, भाभी अंकिता पत्नी मंगल सिंह, दीदी सीमा पुत्री जयंत सिंह और भतीजे समर पुत्र मंगल सिंह उम्र 10 साल की मौके पर मौत हो गयी।

Almora Accident Update

दूल्हे के परिवार में इनकी हुई मौत –

👉 दूल्हे का पिता जयंत सिंह 65 साल पुत्र बची सिंह

👉 भाभी अंकिता पत्नी मंगल सिंह

👉 दीदी सीमा पुत्री जयंत सिंह

👉 भतीजा समर 10 साल पुत्र मंगल सिंह

यह लोग हुए घायल

👉 दूल्हे का भाई मंगल सिंह पुत्र जयंत सिंह

👉 अक्षित रौतेला पुत्र मंगल सिंह रौतेला

👉 योगिता

पूर्व प्रकाशित संबंधित खबर –

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments