HomeUttarakhandAlmoraसंस्कृति की बहुरंगी छटा से सराबोर रही सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा

संस्कृति की बहुरंगी छटा से सराबोर रही सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा

👉 प्रसिद्ध नंदादेवी मेले के शुभारंभ दिवस को शहर में निकला सांस्कृतिक जुलूस
👉 नगर में मां के जयकारों की गूंज, स्कूली बच्चों ने प्रस्तुतियों से मोहा दर्शकों का मन

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: गुरुवार को सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा सांस्कृतिक बयार से सराबोर रही। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भव्य झांकियों, नृत्य व रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा। नगर में मां की भक्ति में उल्लास के साथ निकले सांस्कृतिक जुलूस से शहर में बहुरंगी छटा बिखरी। जुलूस के दौरान पूरा शहर मां नन्दा-सुनन्दा के जयकारों से गुंजायमान रहा।

पारंपरिक वेशभूषा और अपनी झांकियों के साथ विविध विद्यालयों के बच्चे पहले जीजीआईसी से सटे ड्योड़ीपोखर में एकत्रित हुए। जहां नगर निगम के महापौर अजय वर्मा, एक्स पैरामिलिट्री फोर्स पर्सनल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी, पार्षदों व मेला समिति के लोगों ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक जुलूस का उद्घाटन किया। इस मौके पर महापौर अजय वर्मा ने कहा कि नन्दादेवी महोत्सव हमारी लोक संस्कृति, आस्था और एकता का प्रतीक है। इसके बाद सांस्कृतिक यात्रा शुरू हुई, जो माल रोड, मुख्य बाजार होते से गुज़री। इस बीच बच्चों ने मां नंदा के जयकारों के साथ शानदार सांस्कृतिक बयार बहायी। नन्दादेवी मंदिर प्रांगण में पहुंचकर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। जिससे पूरा माहौल नंदामय हो गया। बच्चों ने पारंपरिक लोकनृत्य, सांस्कृतिक नाट्य मंचन, धार्मिक झांकियां, छोलिया नृत्य, झोड़ा, चांचरी आदि की प्रस्तुतियां दीं और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। सांस्कृतिक जुलूस के दौरान देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा, धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा व विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा ने विगत वर्षों की भांति मुख्य बाजार में सूक्ष्म जलपान कराकर जुलूस का स्वागत किया गया। पूरे नगर में महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों समेत हजारों लोगों ने सांस्कृतिक जुलूस को निहारा और स्कूली बच्चों के सुंदर प्रदर्शन को सराहा।
नगर के इन विद्यालयों की रही भागीदारी

साईं कॉन्वेंट जूनियर हाईस्कूल, मां अम्बे इंस्टीट्यूट, स्प्रिंग डेल्स स्कूल, जीजीआईसी, एआईसी, महर्षि विद्या मंदिर, रैमजे इंटर कॉलेज, महिला पॉलिटेक्निक, विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज, ग्रीन फील्ड स्कूल, ग्रेस पब्लिक स्कूल, पाइनबुड स्कूल, बोधी ट्री स्कूल, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, एडम्स इंटर कॉलेज, मिनर्वा रेस स्कूल, जीआईसी, होली एंजिल पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा आदि।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के निर्णायक मंडल में मोहन जोशी, नीरज सिंह बिष्ट और हर्ष टम्टा शामिल रहे।
जुलूस में प्रमुख भागीदारी

नंदादेवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा जोशी, मेला सह संयोजक रवि गोयल, व्यवस्थापक अनूप साह, मुख्य संयोजक अर्जुन बिष्ट, कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट, संयोजक अमित साह मोनू, अमरनाथ सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी कपिल मल्होत्रा, हितेश वर्मा, सह संयोजक पार्षद अभिषेक जोशी, मनोज भंडारी मंटू, धन सिंह मेहता, जीवन नाथ वर्मा, राजेंद्र बिष्ट, हरीश भंडारी, जगत तिवारी, आशीष बिष्ट, दया कृष्ण परगाई, नमन बिष्ट, पंकज परगाई, आदित्य बिष्ट, गोविंद मेहरा आदि कई लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments