HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: पुलिस ने उतारा पांच लोगों का नशा, दो लोग गिरफ्तार,...

ALMORA NEWS: पुलिस ने उतारा पांच लोगों का नशा, दो लोग गिरफ्तार, तीन दंडित

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर/अल्मोड़ा
सोमेश्वर थाना पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है और विभिन्न नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी सिलसिले में शराब पीकर गाड़ी चला रहे एक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि शराब पीकर उधम मचा रहे एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और तीन अन्य को दंडित किया।
सोमेश्वर थाना पुलिस ने ग्राम भटगांव में चेकिंग के दौरान अल्टो कार संख्या यूके 01बी—8769 के चालक को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को सीज कर​ लिया। चेकिंग में पाया गया कि चालक नंदन कुमार पुत्र चंदन राम, निवासी कसून, सोमेश्वर शराब के नशे में वाहन चला रहा था। चालक का मेडिकल परीक्षण कराया और उसका डीएल कब्जे में लेकर निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई। इसके अलावा सोमेश्वर पुलिस ने विभिन्न जगहों पर चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए कुल 30 वाहनों का चालान किया। इनमें से 29 वाहनों के चालकों से मौके पर ही कुल 15,500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला।
शराब पीकर उधम मचाने वाले 4 लोगों पर कार्रवाई: सोमेश्वर थाना पुलिस की शराब के नशे में हंगामा काटने व शांति भंग करने वालों पर नजर है। इसी क्रम में सोमेश्वर में प्रताप सिंह पुत्र आनंद सिंह, निवासी इटौला को शराब पीकर उधम मचाने के आरोप में पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और जुर्म इकबाल करने व 500 रुपये जुर्माना भरने के बाद छोड़ दिया गया। इसके अलावा ताकुला क्षेत्र में अलग—अलग स्थानों पर तीन लोग शराब के नशे में हंगामा काटते पकड़े। जिनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनसे कुल 750 रुपये जुर्माना वसूला और हिदायत के साथ छोड़ा। इन तीन व्यक्तियों में विपिन चौहान पुत्र जीएस चौहान, निवासी नोएडा, दीवान राम पुत्र बालम राम निवासी ग्राम पनेरगांव, ताकुला व सुमित कुमार पुत्र प्रकाश राम​ निवासी ग्राम थापला, ताकुला शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments