HomeUttarakhandAlmoraALMORA BREAKING: कोरोना मरीजों के लिए रानीखेत में चलेगा सिविल—मिलट्री संयुक्त कोविड...

ALMORA BREAKING: कोरोना मरीजों के लिए रानीखेत में चलेगा सिविल—मिलट्री संयुक्त कोविड अस्पताल, तैयारियां पूरी, आर्मी के कुशल चिकित्सक देंगे उपचार, डीएम ने नितिन​ सिंह भदौरिया ने सेना व सिविल के अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए रानीखेत में 40 बैडों वाला कोविड अस्पताल आगामी 17 मई से संचालित होगा। जिला प्रशासन इस अस्पताल को सेना के सहयोग से चलाएगा। जिसके लिए सभी आवश्यक सामग्री व उपकरणों का इंतजाम कर लिया गया है। इसमें सेना के कुशल चिकित्सक कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करेंगे। खास बात ये है कि इसमें 10 बेड आक्सीजन सुविधायुक्त होंगे। यह अस्पताल सिविल-मिलट्री संयुक्त कोविड केयर अस्पताल होगा।

अल्मोड़ा जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने रानीखेत में इस अस्पताल के संचा​लन के लिए पिछले दिनों से प्रयास शुरू किए। इन्हीं प्रयासों को अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है। रानीखेत में नये कोविड अस्पताल के संचालन के संबंध में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज सेना के अधिकारियों व संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल विचार-विमर्श किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए हमें कोविड चिकित्सालय खोलने पर फोकस करना होगा।

ALMORA NEWS: ​अल्मोड़ा जिले में दो और गांव माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तब्दील, एसडीएम के आदेश पर पाबंदी प्रभावी

इस दौरान उन्होंने कहा कि चिकित्सालय के लिए डॉक्टर, नर्स व अन्य आवश्यक संसाधन जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं चिकित्सालय के लिए पीपीई किट, आवश्यक दवाइयां एवं अन्य उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट को तत्काल मागं प्रेषित करने के निर्देश दिए।

जिला अधिकारी ने बताया कि इस कोविड चिकित्सालय में 40 बेड स्थापित होंगे। जिसमें 10 बेड आक्सीजन सुविधायुक्त होंगे और बाद में इन सुविधायुक्त बेडों को बढ़ाया जायेगा। चिकित्सालय के लिए सभी आवश्यक औषधियां व चिकित्सकीय उपकरणों की व्यवस्था की गयी है। जिन्हें सैन्य चिकित्सालय के अधिकारियों को हस्तगत किया जा रहा है।

बड़ी मिसाल : प्रा.स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में डॉक्टरों की टीम ने पीपीई किट पहन कोरोना संक्रमित गर्भवती का कराया सुरक्षित प्रसव, नवजात पूरी तरह स्वस्थ

जिलाधिकारी ने बताया कि यह कोविड चिकित्सालय सिविल क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीजों के त्वरित उपचार के लिए स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कोविड अस्पताल में सेना के कुशल चिकित्सकों द्वारा कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का उपचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी बेड़ों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था भी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में अतिरिक्त बेड भी रखे जाएंगे, ताकि हल्के लक्षण वाले मरीजों का भी इलाज वहीं हो सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस कोविड केयर चिकित्सालय में आधारभूत चिकित्सकीय सुविधायें देने के लिए विधायक रानीखेत करन महरा ने भी अपनी विधायक निधि से धनराशि प्रदान की है। डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए चिकित्सालय हेतु आवश्यक संसाधन एव मैन पावर की डिमांड प्रेषित करने के निर्देश दिए।

BAGESHWER NEWS: जिले में अब तक 4050 युवाओं लगा टीका, टीकाकरण को लग रही भीड़

उन्होंने बताया कोविड केयर में सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय एवं सैन्य अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए डा. बीके गड़कोटी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इस वर्चुअल बैठक में सेना के कर्नल माथुर, मेजर ऋषि के अलावा संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता ह्यांकी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल ढींगरा, उपजिलाधिकारी गौरव पांडे, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि शामिल रहे।

BAGESHWER BREAKING: जंगली सुअर ने हमला कर एक व्यक्ति को जख्मी किया

BAGESHWER NEWS: समाजसेवी भैरव नाथ ने 35 परिवारों को राशन किट देकर की मदद

ALMORA BREAKING: कोरोना मरीजों के लिए रानीखेत में चलेगा सिविल—मिलट्री संयुक्त कोविड अस्पताल, तैयारियां पूरी

मिशन हौंसला : एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने कोरोना संक्रमित की मदद को किया प्लाज्मा डोनेट, जनता के नाम जारी किया यह संदेश

BAGESHWER : दवाइयों की खरीद को 1.44 करोड़ की धनराशि स्वीकृत, कौसानी टीआरसी का अधिग्रहण कर कोविड केयर सेंटर का संचालन, डीएम बोले—लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Almora Breaking : तेज रफ्तार कार से टकराई बाइक, बाइक सवार पीआरडी जवान घायल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments