BageshwarUttarakhand

अल्मोड़ा/बागेश्वरः कैबिनेट मंत्री स्व. दास को दी श्रद्धांजलि

भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने याद कर व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वरः कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वहीं, विभिन्न संगठनों ने भी शोक सभा आयोजित की।

अल्मोड़ाः कैबिनेट मंत्री रहे एवं लोकप्रिय नेता चंदन राम दास के निधन पर आज भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शोक सभा की और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके व्यक्तित्व एवं कार्यों को याद किया गया। ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उधर मंडल लमगड़ा में भी भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में शोक सभा हुई।

अल्मोड़ा में आयोजित शोक सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष विधायक रघुनाथ चौहान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, लता बोरा, धर्मेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, जगत तिवारी, अमित शाह मोनू, अर्जुन बिष्ट, सौरभ वर्मा, निर्मला जोशी, राधिका जोशी, लीला बोरा, रेखा आर्या, राजा खान, वीरेन्द्र आर्य, अरविन्द बिष्ट, राजन जोशी, चन्दन बहुगुणा शामिल रहे। अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल ने भी अध्यक्ष प्रेम लटवाल की अध्यक्षता में एक शोक सभा हुई, जिसमें स्व. चंदन राम दास को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

बागेश्वरः शुक्रवार को जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि दास का जीवन एक खुली किताब था। उन्होंने प्रत्येक को दुख-दर्द में साथ दिया। गरीब, असहाय लोगों के लिए जीते थे। उनके कार्यों को हमेशा प्राथमिता में रखते थे। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा की उनको भूलना नामुनकिन है। उनका हमेशा से जीवन सादा रहा है। वह चार बार के विधायक रहे, मंत्री रहे। कभी भी ऐसा लगा कि वह विधायक या मंत्री हैं। वह पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह ही रहते थे।

विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अपनी सौम्य और सादे जीवन के लिए हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब भी उनकी व मेरी मुलाकात हुई, जब भी उनसे बाते हुई, उनका अंदाज हमेशा से साधारण रहता था। उनको जिले के विकास की चिंता रहती थी। उनके सपनों को पूरा करने का मुख्यमंत्री धामी ने संकल्प लिया है। जिसे पूरा करने के लिए हम सब संकल्पबध हैं।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संजय परिहार, जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, जीवंती कांडपाल, नगर अध्यक्ष रमेश तिवाड़ी, नगर महामंत्री संजय नेगी, मनोज ओली, रघुवीर दफौटी, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, आदर्श कठायत, बलवंत सिंह, आशा फुलारा, दीपक जोशी, अरुण कुमार, नीमा धपोला आदि उपस्थित थे। उधर गरुड मंडल कार्यालय में आयोजित शोक सभा में स्व. दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शिव सिंह बिष्ट, मंगल राणा, घनश्याम जोशी, इंद्र सिंह बिष्ट, हेमा बिंष्ट, दीपक खुल्बे, कैलाश खुल्बे, कुंदन सिंह, नीमा देवी, सुनीता आर्य, जंगदीश आर्य आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती