ADVERTISEMENTS
— अग्निपथ योजना के खिलाफ सड़क पर उतरे युवा
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ जगह—जगह उपज रहे आक्रोश की आंच अल्मोड़ा भी पहुंच गई। यहां बड़ी संख्या में युवाओं ने आक्रोश रैली निकाली। जिसमें अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए जबर्दस्त नारेबाजी कर इसके खिलाफ कड़ा गुस्सा उगला।
बड़ी तादाद में नवयुवक युवा क्रांति समिति के बैनर तले चौघानपाटा में एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने अग्निपथ योजना के खिलाफ और अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी के साथ रैली निकाली। जिसमें युवाओं द्वारा कड़े आक्रोश का इजहार किया जा रहा था। यह रैली माल रोड व मुख्य बाजार होते हुए गुजरी। उनके द्वारा लंबित लिखित परीक्षा कराने व सेना में भर्ती कराए जाने समेत तीन सूत्रीय मांगें उठाई।
(अपडेट खबर बाद में—बने रहिए सीएनई के साथ)
ADVERTISEMENTS

