HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : प्राची पांडे ने उत्तीर्ण की पीएचडी की प्रवेश परीक्षा

अल्मोड़ा न्यूज : प्राची पांडे ने उत्तीर्ण की पीएचडी की प्रवेश परीक्षा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

नगर के मोहल्ला कपीना निवासी प्राची पांडे ने हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय की क्लीनिकल साइकोलॉजी के लिए हुई पीएचडी की प्रवेश परीक्षा उत्तीण की है। इस परीक्षा में लिखित तथा साक्षात्कार के आधार पर प्राची का चयन हुआ।

सामान्य श्रेणी के लिए केवल 3 सीट थी। इससे पहले प्राची ने लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नात्कोत्तर (PG) प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वर्तमान में प्राची इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय में क्लीनिकल मनोविज्ञान की अंतिम सेमेस्टर की छात्रा है। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा ग्रेस स्कूल, रानीधारा, अल्मोड़ा तथा इंटरमीडिएट तक की शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से हुई है। प्राची की माता पर्यावरण संस्थान, कटारमल में कार्यरत है एवं पिता अशोक पांडे पत्रकार हैं, जो पूर्व में पालिका के सभासद भी रह चुके हैं। प्राची का लक्ष्य समाज के अन्तिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति की सेवा करना है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments